Vastu Tips: घर की महक में भी छिपी है किस्मत की चाबी, बस ये 5 सुगंध फैला दें बरसेगा पैसा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Aug 2025 9:52 PM
Vastu Tips For Money & Goodluck
Vastu Tips: घर की महक न केवल माहौल को खुशनुमा बनाती है, बल्कि किस्मत भी बदल सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार चंदन, कपूर, गुलाब, मोगरा और धूप जैसी 5 खास खुशबू आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन वर्षा का मार्ग खोलती हैं.
Vastu Tips: घर में खुशबू भला किसे अच्छी नहीं लगती है. क्योंकि ये वातावरण को खुशनुमा बना देता है. लेकिन अगर हम वास्तु शास्त्र की मानें तो यह केवल वातावरण को ही नहीं बदलती बल्कि यह घर की ऊर्जा और परिवार के भाग्य को भी प्रभावित करती है. सही सुगंध नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता लाती है और साथ ही सुख-समृद्धि के द्वार खोलती है. आइये जानते हैं घर में कौन कौन सी खुशबू आपकी किस्मत को बदल देती है.
चंदन की खुशबू
वास्तु शास्त्र में चंदन की सुगंध को सबसे शुभ माना गया है. घर में चंदन अगरबत्ती या चंदन का दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
कपूर की महक
कई बार आपने नोटिस किया होगा कि बहुत से लोग अपने कपड़ों या पूजा के दौरान अक्सर कपूर ही जलाते हैं. इससे घर में न सिर्फ अच्छी खुशबू फैलती है बल्कि कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है. वास्तु के अनुसार, जो हर रोज सुबह-शाम कपूर जलाते हैं उनके घर का माहौल पवित्र होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है.
गुलाब की सुगंध
गुलाब का रूम फ्रेशनर शायद हर लोगों को पसंद होता हो. लेकिन क्या यह केवल अच्छी खुशबू के लिए है. दरअसल फूल प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक है. वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में गुलाब की खुशबू फैलाने से रिश्तों में मिठास आती है और वातावरण आनंदमय बनता है.
मोगरा और चमेली की खुशबू
रात में खिलने वाले फूलों की खुशबू से घर में सकारात्मक कंपन (Positive Vibrations) पैदा होते हैं. इससे नींद अच्छी आती है और मानसिक तनाव कम होता है.
लोहबान और धूप की महक
पुराने समय से ही मंदिरों और घरों में लोहबान या धूप का इस्तेमाल होता रहा है. वास्तु के अनुसार, इसकी खुशबू से घर से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और समृद्धि आती है.
Also Read: Vastu Tips: क्यों नहीं चमक रही किस्मत? घर में रखी ये 5 चीजें हो सकती है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










