ePaper

Vastu Shastra: घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें,वरना आपसे रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Updated at : 20 Feb 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Shastra

Vastu Shastra

Vastu Shastra : .जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र हमें जीवन में सुख और समृद्धि बनाए रखने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताता है.विशेषज्ञों का मानना है कि घर में वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें घर में कभी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनसे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर में अशांति और समस्याओं का कारण बन सकती है.जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए.

जंग लगी चीजें

घर में कभी भी जंग लगी चीजें न रखें चाहे वह एक छोटी सी कील ही क्यों न हो. जंग लगी वस्तुएं बहुत नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती हैं जो आपके परिवार के लिए हानिकारक हो सकती हैं. यदि आपके घर में जंग लगे ताले, चाबियां या अन्य लोहे की वस्तुएं हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें.ऐसा करने से मंगल के बुरे प्रभाव से आपके घर की शांति बनी रहेगी.

Also read : Vastu Tips For Clock Placement: घड़ी को लगाएं सही दिशा में, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

टूटी हुई घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई या बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनती है जिससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ता है. टूटी घड़ी से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं साथ ही यह आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है. इसलिए घर में हमेशा सही समय पर चलने वाली घड़ी रखें.

छत पर कचरा

घर के अंदर सफाई रखने के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि छत को साफ रखा जाए. वास्तु के अनुसार छत पर कचरा या अनावश्यक सामान जमा करना शुभ नहीं होता. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही यह बीमारियों और अन्य परेशानियों का कारण भी बन सकता है. इसलिए छत को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें.

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola