Vastu Tips: सिर्फ मेहनत नहीं, ये अनजाने वास्तु सीक्रेट्स भी करेंगे आपके करियर को सुपरहिट!
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Sep 2025 6:22 PM
ऑफिस में काम करने के स्थान पर रखा लैपटॉप, उसके ठीक बगल में घड़ी और हरा पौधा, Pic Credit- Chatgpt
Vastu Tips: आज के तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धी युग में सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि घर और ऑफिस का वातावरण भी आपके करियर को प्रभावित करता है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ अनदेखे वास्तु नियम अपनाकर आप अपने पेशेवर जीवन में सफलता और तरक्की पा सकते हैं. इस आर्टिकल में जानिए ऑफिस बैठने की सही दिशा, डेस्क पर साफ-सफाई और पौधों के महत्व, प्राकृतिक रोशनी और हवा की भूमिका, साथ ही क्लॉक और ऑफिस वस्तुओं की सही व्यवस्था, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं.
Vastu Tips: आज के तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धी युग में सिर्फ मेहनत से ही नहीं मिलती है. बल्कि इसके साथ साथ आपके काम का स्थान और घर का वातावरण भी आपके करियर को प्रभावित करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, वास्तु शास्त्र के कुछ अनदेखे नियम जिस पर लोग अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं उसे अपनाकर अपने पेशेवर जीवन में सफलता और तरक्की की राह आसान कर सकते हैं. आइये जानते हैं वो कौन से नियम है जिसे ध्यान देना आपके लिए जरूरी है.
ऑफिस में बैठने की दिशा
ऑफिस या घर में काम करने के लिए हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके बैठना शुभ माना जाता है. क्योंकि इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठने से काम में बाधाएं आती हैं.
Also Read: Vastu Tips for Office: काम में तरक्की और पैसा बढ़ाने के लिए अपनाएं ये ऑफिस वास्तु टिप्स
काम की जगह पर साफ-सफाई जरूरी
वास्तु के अनुसार, कार्यस्थल पर अव्यवस्थित फाइल और पेपर के साथ साथ गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. अपने डेस्क पर सिर्फ जरूरी चीजें रखें और नियमित सफाई करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और नई परियोजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है.
लाइट और हवा का महत्व
काम करने के स्थान पर पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और हवा का होना जरूरी है. अंधेरा और बंद कमरे मानसिक तनाव बढ़ाते हैं. वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि उजाले और ताजी हवा से क्रिएटिविटी और प्रोडक्टविटी में सुधार होता है.
ऑफिस डेकोर में पालतू पौधों का प्रयोग
अपने डेस्क पर हल्के हरे पौधे रखना शुभ माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और तनाव कम होता है. विशेषकर बांस का पौधा और पत्ता वाला पौधे करियर में तरक्की का प्रतीक माने जाते हैं.
क्लॉक और ऑफिस की वस्तुओं की दिशा
काम के स्थान पर घड़ी का विशेष महत्व होता है. वास्तु की मानें तो क्लॉक हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए. इसके अलावा, कंप्यूटर और फाइलों का रखरखाव भी साफ और व्यवस्थित होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










