United Nations Day 2024: 24 अक्टूबर बनाया जाता है इस दिन को, जानें हर सवाल का जबाब

Author Ashi goyal
Updated:
विज्ञापन
United Nations Day 2024

United Nations Day 2024 : संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बेहद खास अवसर है, आईए जानते है इस दिन से जुड़े सवालों के जबाब.

विज्ञापन

United Nations Day 2024 : संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, 1945 में इस संगठन की स्थापना के बाद से, यह दुनिया भर में सहयोग और सहयोगीता का प्रतीक बन गया है, इसका उद्देश्य युद्ध और संघर्ष को रोकना था, मानवाधिकारों की रक्षा करना और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है, इस दिन, विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों को याद दिलाते हैं, यह वैश्विक एकता और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता है, यहां जानें इस दिन से जुड़े सवालों के जबाब:-

1. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है, यह दिन संयुक्त राष्ट्र के महत्व और उसकी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है, इस दिन, विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, यह वैश्विक एकता और सहयोग के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है.

2. संयुक्त राष्ट्र का गठन कब हुआ था?

संयुक्त राष्ट्र का गठन 24 अक्टूबर 1945 को हुआ था। इसका उद्देश्य विश्व में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना था, विश्व युद्ध के बाद, देशों के बीच सहयोग और बात चीत को तय करने के लिए इसकी स्थापना की गई, इस दिन को हर साल संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

3. संयुक्त राष्ट्र का मुख्य उद्देश्य क्या है?

संयुक्त राष्ट्र का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है, इसके अलावा, यह विकास, मानवाधिकार, और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने का कार्य करता है, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए यह एक मंच प्रदान करता है, इसके जरिए देशों के बीच संवाद और सहिष्णुता को बढ़ावा दिया जाता है.

4. संयुक्त राष्ट्र में कितने सदस्य देश हैं?

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्य देश हैं, यह संख्या दुनिया के अधिकांश देशों को शामिल करती है, जो वैश्विक मुद्दों पर सहयोग करते हैं, सदस्य देशों का यह नेटवर्क विविधता और विभिन्नता का प्रतीक है, यह एक साथ मिलकर साझा चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करते हैं.

5. संयुक्त राष्ट्र दिवस का महत्व क्या है?

संयुक्त राष्ट्र दिवस का महत्व इसके उद्देश्यों और उपलब्धियों को मनाने में है, यह दिन वैश्विक सहयोग और एकता को मोटिवेट करता है, विभिन्न देशों के लोग इस दिन एक साथ आकर शांति और विकास के प्रति अपनी जागरुक करता हैं, यह एक अवसर है जब लोग पूरे राष्ट्र के मूल सिद्धांतों की याद करते है.

Also read : Diwali Dresses: इस दिवाली चुनिए ये 5 लेटेस्ट ड्रेसेस, लगेगी सबसे सुंदर, करें ट्राई

Also read : Diwali Hairstyle Ideas : इस दिवाली आउटफिट को बनाएं और ज्यादा खास ये 5 यूनिक हेयरस्टाइल के साथ

Also read : Diwali Special Color: दिवाली के दिन पहनें ये 5 लकी रंग के कपड़े, जानिए

Also see : Puja Room Tips: बढ़ानी है बरकत तो घर के मंदिर में इन नियमों का जरूर करें पालन

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola