Unique Mehndi Design: प्यार और परंपरा का संगम, ब्राइडल लुक में चार चांद लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन्स

Updated:
विज्ञापन
Unique Mehndi Design

Unique Mehndi Design

Unique Mehndi Design: शादी के दिन को बनाएं और भी खास इन यूनिक ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स के साथ. प्यार और परंपरा का संगम दिखाते ये डिजाइन्स देंगे आपके लुक को रॉयल टच.

विज्ञापन

Unique Mehndi Design: शादियों और त्योहारों में मेहंदी लगाने की परंपरा सालों से चली आ रही है. बच्चों से लेकर महिलाओं तक इसे बड़ी ही खूबसूरती से हाथ और पैर पर सजाया जाता है. यह इसलिए भी की हमारी संस्कृति के साथ-साथ यह हमारी खूबसूरती में भी चार चांद लगाती है. शादियों के सीजन में तो इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. हर कोई गूगल बाबा से सिर्फ एक ही सवाल पूछते हैं कि कुछ हटकर और यूनिक मेहंदी की डिजाइन कौन सी है? ऐसे में इस वेडिंग सीजन आपकी परेशानी को टाटा बाय करने हम आपके लिए कुछ यूनिक और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स लाये हैं, जो आपको किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखाएगी.

हाथी मेहंदी डिजाइन

हाथी (Elephant) भारत में समृद्धि, शाही ठाठ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. जब इसे मेहंदी डिजाइन में शामिल किया जाता है, तो यह दुल्हन के लुक में रॉयल और क्लासिक टच जोड़ता है.

कमल मेहंदी डिजाइन

कमल (Lotus) भारतीय संस्कृति में पवित्रता, सुंदरता और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक है. मेहंदी डिजाइनों में कमल को स्टाइलिश, सिंपल और डिटेल्ड पैटर्न्स में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह बेहद आकर्षक लगता है.

फूल मेहंदी डिजाइन

फूल मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Design) सबसे अधिक पसंद की जाने वाली और हर उम्र की महिलाओं के बीच हमेशा ट्रेंड में रहने वाली डिजाइन होती है. यह डिजाइन पारंपरिक भी होती है और मॉडर्न टच के साथ भी तैयार की जाती है, जिससे हर मौके के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन जाती है.

मोर मेहंदी डिजाइन

मोर मेहंदी डिजाइन (Peacock Mehndi Design) पारंपरिक भारतीय मेहंदी आर्ट का एक अत्यंत सुंदर और आकर्षक हिस्सा है. मोर को भारतीय संस्कृति में गौरव, प्रेम, सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और यही भावनाएं जब मेहंदी डिज़ाइन में उभरती हैं, तो वो किसी भी ब्राइडल या फेस्टिव लुक को बेहद खास बना देती हैं.

स्टोरीटेलिंग मेहंदी डिजाइन

स्टोरीटेलिंग मेहंदी डिजाइन (Storytelling Mehndi Design) वह होती है जिसमें लड़की की जिंदगी के अलग-अलग फेज, उसकी लव स्टोरी, बचपन की यादें, पारिवारिक रिश्ते, और शादी के पल- सब कुछ कलात्मक अंदाज में दिखाया जाता है. इसमें केवल पैटर्न नहीं, बल्कि सीन बनते हैं जो शब्दों से नहीं, मेहंदी से बोले जाते हैं.

यह भी पढ़े: Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola