ePaper

Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Updated at : 02 May 2025 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Latest Bridal Mehndi Design: जानिए लेटेस्ट ब्राइडल मेंहदी डिजाइन ट्रेंड्स के बारे में.जो आपके हाथों को देंगे खूबसूरत लुक.

विज्ञापन

Latest Bridal Mehndi Design: शादी सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि दो दिलों के मिलन का खूबसूरत एहसास भी होता है. ऐसे में जब दुल्हन अपनी हथेलियों पर साजन के नाम की मेहंदी रचाती है तो वो सिर्फ एक डिजाइन नहीं होता ब्लकि प्यार का सबसे प्यारा इजहार होता है.

चाहे नाम छुपाकर रचवाएं या स्टाइलिश तरीके से उकेरें ये छोटा सा इशारा आपके प्यार को शब्दों से भी ज्यादा गहरा बना देता है. मेहंदी की गहरी रंगत जहां प्यार की गहराई को दर्शाती है वहीं उस पर सजे अपने साजन का नाम दुल्हन के दिल में एक खास एहसास जगाता है.

हार्ट शेप डिजाइन में दुल्हनें अपने होने वाले दूल्हे का नाम छोटे से दिल के आकार के अंदर लिखवा रही हैं. यह डिजाइन सादा दिखते हुए भी गहरा संदेश देता है. फोटो फ्रेम में भी यह बहुत प्यारा दिखता है और इमोशनल टच देता है.

ज्वेलरी पैटर्न में हाथों पर चूड़ी, कड़ा या झुमके जैसे गहनों के शेप बनाएं. बीच में या किनारे पर साजन का नाम जोड़ें. ये डिजाइन शाही और मॉडर्न लगता है. खासकर अगर आप भारी ब्राइडल लुक ले रही हों.

हथेली पर बेल या पत्तियों की सीधी रेखा बनाएं. किसी एक पत्ते में या बेल के अंदर छोटे अक्षरों में नाम छुपाएं.ये नाम ढूंढने वाली रस्म के लिए एकदम सही है और यह आपके हाथों को एक आकर्षक लुक भी देता है.

अरबी मेहंदी डिजाइन अपनी बोल्ड लाइनों, बड़े फूलों और पत्तियों के लिए जानी जाती है.अरबी डिजाइन में अक्सर बेल प्रमुख होती हैं जो हथेली और हाथों पर एक सुंदर प्रवाह बनाती हैं.जिससे डिजाइन अधिक आकर्षक और अलग दिखते हैं.

आप चाहें तो हाथों को भरा दिखाने के लिये पाकिस्तानी स्टाइल में भी मेंहदी लगा सकती है.यह आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा.आजकल विभिन्न शैलियों को मिलाकर फ्यूजन डिजाइन भी बनाए जाते हैं जो दुल्हनों और अन्य अवसरों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं.

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola