Prawns Biryani Recipe: घर पर बनाएं आसान और लाजवाब प्रॉन्स बिरयानी, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

prwans biryani
Prawns Biryani Recipe: इस खाने की खासियत इसका दम पर पकाया जाना है, जिससे झींगे और चावल का स्वाद पूरी तरह से मिल जाता है और बिरयानी की खुशबू घर में चारों तरफ फैल जाती है. प्रॉन्स बिरयानी न केवल खाने में लाजवाब होती है बल्कि इसे सजाकर और रायते, सलाद या पापड़ के साथ परोसने पर यह एक परफेक्ट फेस्टिव या स्पेशल डिनर बन जाती है.
Prawns Biryani Recipe: प्रॉन्स बिरयानी एक स्वादिष्ट और मसालेदार भारतीय व्यंजन है, जिसे खासतौर पर त्योहारों, पार्टियों और स्पेशल डिनर में तैयार किया जाता है. इसमें झींगे और बासमती चावल का बेहतरीन मिश्रण होता है, जिसे दही, प्याज, टमाटर और खुशबूदार मसालों के साथ पकाया जाता है. इस खाने की खासियत इसका दम पर पकाया जाना है, जिससे झींगे और चावल का स्वाद पूरी तरह से मिल जाता है और बिरयानी की खुशबू घर में चारों तरफ फैल जाती है. प्रॉन्स बिरयानी न केवल खाने में लाजवाब होती है बल्कि इसे सजाकर और रायते, सलाद या पापड़ के साथ परोसने पर यह एक परफेक्ट फेस्टिव या स्पेशल डिनर बन जाती है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप घर पर प्रॉन्स बिरयानी बना कर तैयार कर सकते हैं.
प्रॉन्स बिरयानी क्या होती है?
प्रॉन्स बिरयानी एक स्वादिष्ट और मसालेदार व्यंजन है जिसमें झींगे (प्रॉन्स) और बासमती चावल का बेहतरीन मिश्रण होता है. यह खासतौर पर त्योहारों, पार्टियों और स्पेशल डिनर में बनाई जाती है.
प्रॉन्स बिरयानी बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री कि जरूरत होती है?
प्रॉन्स / झींगे – 250-300 ग्राम
बासमती चावल – 1 कप
प्याज – 1 बड़ी (स्लाइस की हुई)
टमाटर – 1 मध्यम (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
दही – 2 बड़े चमच
बिरयानी मसाला – 1 चमचहल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक – स्वादानुसार
तेल / घी – 2-3 बड़े चम्मच
धनिया और पुदीना – सजाने के लिए
नींबू – 1
प्रॉन्स को बिरयानी के लिए कैसे तैयार करें?
सबसे पहले झींगों को साफ करके सिर और पूंछ हटाएं. हल्का नमक और नींबू के रस में 10-15 मिनट मैरिनेट करें. थोड़ा सा तेल गरम करके झींगे हल्का फ्राई करें और अलग रख दें.
बिरयानी का चावल कैसे उबालें?
बासमती चावल को 30 मिनट पानी में भिगोएं. पानी में थोड़ा नमक डालकर 70% तक उबालें. चावल को छानकर अलग रख दें.
प्रॉन्स बिरयानी कैसे तैयार करें?
कड़ाही में तेल या घी गरम करें.
प्याज को सुनहरा भूनें.
अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें.
टमाटर, दही और मसाले डालकर 5 मिनट पकाएं.
झींगे डालकर 3-4 मिनट पकाएं.
आधे उबले चावल डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.
ऊपर से धनिया, पुदीना और बचा हुआ चावल डालें.
ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10-12 मिनट दम पर रखें.
प्रॉन्स बिरयानी को कैसे परोसें?
इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से धनिया, पुदीना और नींबू का रस डालें. साथ में रायता, सलाद या पापड़ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sugar Free Chana Dal Halwa: पारंपरिक स्वाद में हेल्दी ट्विस्ट, जानिए शुगर फ्री चना दाल हलवा की आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




