सूजी से बनाएं मजेदार स्नैक्स, ट्राई करें ये आइडियाज 

Updated at : 21 Mar 2026 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Suji Snacks Recipe Ideas

सूजी से बनने वाली 4 स्नैक्स आइडियाज (AI Generated Image)

Suji Snacks Recipe Ideas: घर पर रखी सूजी से बनाना चाहते हैं कुछ मजेदार तो यहां से आप कुछ आइडियाज ले सकते हैं.

विज्ञापन

Suji Snacks Recipe Ideas: शाम का समय होते ही कुछ न कुछ खाने को मन करने लगता है. ऐसे में लोग आलू, बेसन और मैदा का इस्तेमाल करके कई सारे स्नैक्स बनाते हैं. इसलिए आज हम आपको सूजी से ही मजेदार स्नैक्स रेसिपीज आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप भी घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं यहां से सूजी से बनने वाली 4 स्नैक्स आइडियाज. 

सूजी के पकौड़े 

सूजी के पकौड़े बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले सूजी में प्याज या सब्जियां और मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इस घोल को छोटे-छोटे आकार में तेल में डीप फ्राई करें. कुछ ही मिनटों में कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े तैयार हो जाएंगे. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरम-गरम सर्व करें. 

सूजी अप्पे

सूजी अप्पे बनाने के लिए सूजी, दही, नमक और हरी मिर्च का घोल तैयार करें. इसके बाद आप अप्पे मेकर को गर्म करके इस घोल से छोटे-छोटे अप्पे डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें. ये अप्पे मुलायम, हल्के और स्वाद में बेहतरीन होते हैं. आप इन्हें नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

सूजी डोसा 

सूजी डोसा बनाने के लिए सूजी, पानी और नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. तवे पर पतला डोसा फैलाएं और हल्का सेंकें. ये डोसा हल्का, क्रिस्पी और स्वादिष्ट होता है. इसे नारियल की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

क्रिस्पी सूजी फिंगर्स

क्रिस्पी फिंगर्स बनाने के लिए सूजी, मैदा और मसालों का घोल तैयार करें. इसे स्टिक या स्लाइस के आकार में काटकर तेल में डीप फ्राई करें. ये स्नैक्स बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola