किचन में रखा प्याज बनेगा खास, जानिए 4 लाजवाब रेसिपीज आइडियाज 

Updated at : 23 Mar 2026 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
Onion Recipe Ideas

प्याज से बनने वाली कुछ रेसिपीज (AI generated Image)

Onion Recipe Ideas: इस आर्टिकल में आप प्याज से बनने वाली 4 रेसिपीज आइडिया के बारे में जान सकते हैं. जिसे घर पर बनाना बहुत आसान है.

विज्ञापन

Onion Recipe Ideas: प्याज एक ऐसी सब्जी है जो हर घर के रसोई में जरूर मिलती है. प्याज को हम सब्जी में डालकर या सलाद बनाकर तो खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज से कई सारी टेस्टी रेसिपीज तैयार हो सकती हैं? यहां दिए गए आइडियाज से आप प्याज से बनने वाली कुछ रेसिपीज के बारे में जान सकते हैं. 

प्याज का रायता 

प्याज का रायता एक स्वादिष्ट साइड डिश है, जो हर खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजा दही को अच्छी तरह फेंट लें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं. इसे रोटियों, पराठों या पुलाव के साथ परोसा जा सकता है. 

प्याज की चटनी 

प्याज की चटनी तीखी, मसालेदार और बहुत स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने के लिए प्याज और लहसुन को हल्का भून लें. फिर इसे मिक्सर में डालें और हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाकर पीस लें. जरूरत पड़ने पर थोड़ी पानी डाल सकते हैं. तैयार चटनी को आप रोटियों, पराठों या किसी भी स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं. 

प्याज का चीला 

नाश्ते में बनाने के लिए प्याज का चीला अच्छा आइडिया है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बेसन में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब तवा गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं. एक चम्मच घोल तवे पर डालें और गोल फैलाएं. इसे धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. तैयार चीला को दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

प्याज के पकौड़े

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को बारीक काटकर हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. फिर इसमें बेसन डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. तेल को गरम करें और छोटे-छोटे घोल के शेप लेकर तेल में डालें. पकौड़े को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाएं. 

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola