Trending Baby Names 2025: देखें दुनिया के 10 सबसे क्यूट और पॉपुलर नामों की लिस्ट

baby names (AI image)
Trending Baby Names 2025 : अगर आप बच्चे के लिए प्यारा और ट्रेंड में चल रहा नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो ये 2025 की टॉप 10 बेबी नेम्स लिस्ट जरूर देखें अर्थ सहित.
Trending Baby Names 2025: आजकल माता-पिता ऐसे नाम पसंद कर रहे हैं जो सुनने में अच्छे हों. बोलने में आसान हों और जिनका मतलब भी प्यारा हो. इस लिस्ट में आपको लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ऐसे ही टॉप 10 ट्रेंडिंग और पॉपुलर नाम मिलेंगे जो न सिर्फ क्यूट हैं बल्कि इस साल खूब चलन में भी हैं.तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन खूबसूरत नामों के बारे में.
लड़कों के लिए टॉप 5 ट्रेंडिंग और क्यूट नाम
- आर्यन : यह नाम ‘शांति’ और ‘ज्ञान’ का प्रतीक है.
- कियान : ‘राजा’ या ‘प्राचीन’ अर्थ वाला यह छोटा और आधुनिक नाम आजकल काफी चलन में है.इसकी सादगी और अर्थ दोनों ही इसे खास बनाते हैं।
- ईशान : ‘भगवान शिव’ का एक नाम, ईशान धार्मिक और आधुनिकता का एक सुंदर मिश्रण है. यह भारत में लगातार पॉपुलर बना हुआ है.
- रेयांश : ‘सूर्य की किरण’ या ‘भगवान विष्णु का अंश’ अर्थ वाला यह नाम अपनी पॉजिटिविटी और खूबसूरती के लिए खूब पसंद किया जा रहा है.
- विहान : ‘सुबह’ या ‘नई शुरुआत’ का अर्थ रखने वाला यह नाम अपनी ताजगी और सकारात्मकता के कारण पेरेंट्स की पहली पसंद बन रहा है.
लड़कियों के लिए टॉप 5 ट्रेंडिंग और क्यूट नाम
- अद्विका : ‘अद्वितीय’ या ‘एकमात्र’ अर्थ वाला यह नाम अपनी विशिष्टता और मधुरता के लिए बहुत ट्रेंडिंग है.
- कियारा : ‘रोशनी’ या ‘चमकदार’ अर्थ वाला यह नाम ग्लोबल स्तर पर पॉपुलर है .
- अनिका : ‘देवी दुर्गा’ का एक नाम. अनिका एक क्लासिक और टाइमलेस नाम है जो अपनी सादगी और पवित्रता के लिए ट्रेंड में है.
- इशिका : ‘देवी’, ‘तीर’ या ‘चित्रकार’ अर्थ वाला यह नाम अपनी सुंदरता और अनोखेपन के लिए आजकल काफी चलन में है.
- जोया : ‘जीवन’ या ‘जीवंत’ अर्थ वाला यह छोटा और प्यारा नाम अपनी मॉडर्न अपील के कारण तेजी से पॉपुलर हो रहा है.
Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम
Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब
Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम
Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




