पहाड़ के नीचे से आ रही थी बीप-बीप की आवाज, खोदा तो हाथ लगा खजाना

Updated:
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Bizarre News: एक आदमी खजाने की तलाश में था जिस समय उसे पहाड़ के नीचे से बीप-बीप की आवाज सुनाई देने लगी. जब उसने खुदाई करनी शुरू की तो उसके हाथ कुछ ऐसा लगा जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं था.

विज्ञापन

Bizarre News: इस धरती के नीचे कई ऐसी चीजें दफ्न है जिनके बारे में हम नहीं जानते. अक्सर इस तरह की नायब चीजों की तलाश करने वाले लोग कई तरह के तरक़ीब अपनाकर धरती के नीचे छुपे इस तरह की चीजों को खोज निकालते हैं. अक्सर जो चीजें पायी जाती हैं उनकी वैल्यू काफी ज्यादा होती है. यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि दुनिया के हर कोने में आर्कियोलॉजिस्ट इसी तरह की चीजों की खोज करने के लिए खुदाई करते रहते हैं. इस समय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक आदमी को मेटल डिटेक्टर की मदद से पहाड़ पर खजाने की तलाश करते हुए देख सकते हैं.

पहाड़ के नीचे से आने लगी बीप-बीप की आवाज

जब यह व्यक्ति पहाड़ के पास मेटल डिटेक्टर की मदद से खजाने की तलाश कर रहा था तब वहां से अचनाक बीप-बीप की आवाज आने लगी. आवाज सुनते ही वह व्यक्ति जोश में आ गया और उसने हथौड़े की मदद से पहाड़ को तोडना शुरू कर दिया. तोड़ते हुए उसके हाथ एक छोटा सा गोल चट्टान लगा. जब उसने उस चट्टान को हटाया तो उसे अंदर में एक छेद दिखाई दिया जिसके अंदर कुछ था. इस छेद को देखकर लग रहा था जैसे यह एक गुफा हो जिसके अंदर सोने-चांदी रखे हुए हों.

Also Read: Bizarre News: चीन ने सैनिटरी पैड शेप में बनाया रेलवे स्टेशन! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

हाथ लगा खजाना

जब उस आदमी ने आगे खुदाई करनी शुरू की तो उसके हाथ एक प्राचीन खजाना लगा. बता दें यह जो प्राचीन खजाना था वह एक काफी पुराने समय का मूर्ति था. इस मूर्ति को तैयार करने के लिए कई अनमोल धातुओं का इस्तेमाल किया गया था. बाद में यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा और आप भी अगर चाहें तो इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट मोहम्मद लिलि पर देख सकते हैं. इस वीडियो को इन्हीं ने शेयर किया था. इस वायरल वीडियो पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं वहीं, कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यह है कहां कि इस बात का पता नहीं लगाया जा पा रहा है. ऐसे में यह वीडियो रियल है या फिर फेक इस बात की पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं.

Also Read: Bizarre News: 6 लाख में इस व्यक्ति ने किया है 18 देशों का भ्रमण, तरीका जानकर लोग हैं हैरान

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola