Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, रांची की इन जगहों पर जाएं

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

रांची में कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके. इन जगहों पर आपको एडवेंचर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं रांची में घूमने वाली जगहों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

रांची में कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके. इन जगहों पर आपको एडवेंचर के साथ-साथ खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्था मिल जाएंगीहै. अगर आप भी रांची में ऐसी जगहों को ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताते हैं.

undefined

तरंग वाटर पार्क इन दिनों लोगों की पसंद बना हुआ है. यहां वाटर राइड्स के अलावा छह स्वीमिंग पूल हैं. इनमें से एक पूल को वेब पूल के तौर पर तैयार किया गया है. दो मीटर गहरे इस पूल में लोग समुद्र की लहरों का अनुभव ले सकते हैं. वाटर पार्क सुबह 11 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुला रहता है.

undefined

रांची-खूंटी रोड में शहर से करीब 30 किमी दूर मोमेंट रिसॉर्ट है. यहां मस्ती के लिए दो स्वीमिंग पूल, रेन डांस फ्लोर, लॉन स्पेस और पार्क के अलावा 33 कमरे की सुविधा मौजूद है. बच्चों के लिए गेम्स जोन भी है.

undefined

मिडवे रिसॉर्ट रांची में टूरिस्ट हब बन गया है. रिसॉर्ट में लोग स्विमिंग पूल के साथ-साथ वाटर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं. लोगों के लिए यहां ठहरने की सुविधा भी है. लोग यहां कॉटेज का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए गेम जोन व अन्य सुविधाएं हैं.

undefined

पतरातू रोड स्थित हरिहर पुर में इटर्निटी रिसॉर्ट लोगों को आकर्षित करता है. घाटी की खूबसूरत वादियों के बीच बना रिसॉर्ट लोगों के डेस्टिनेशन हॉलीडे का ठिकाना बन रहा है. यहां लोगों के रहने के लिए कॉटेज सुविधा है. इसके अलावा स्विमिंग पूल, रेन डांस, किड्स जोन जैसी सुविधा का भी आनंद ले सकेंगे.

undefined

जोन्हा जलप्रताप रांची शहर से करीब 40 किलोमीटर है. इसके पास बुद्ध का मंदिर भी है. यह घूमने के लिए बेस्ट जगह है.

Also Read: दार्जिलिंग में घूमने की सबसे अच्छी जगह, देखते हो जाएंगे मुरीद
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola