झारखंड का ये शहर क्यों कहलाता है 'हजारों बागों' के शहर, जानिए हजारीबाग शहर की खासियत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2023 1:50 PM
Tourists Places of Hazaribagh: हजारीबाग भारत के झारखंड राज्य में स्थित एक जिला है. झारखंड के उत्तरी भाग में आने वाला यह जिला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आता है. यह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय भी है.
Tourists Places of Hazaribagh: भारत देश में प्राकृतिक सौंदर्यता की बात हो जिसमें झारखंड राज्य की अगर बात ना हो तो, ये ठीक उसी तरह से होगा जैसे कोलकाता में हावडा ब्रिज न हो और मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया ना हो. हजारीबाग भारत के झारखंड राज्य में स्थित एक जिला है. झारखंड के उत्तरी भाग में आने वाला यह जिला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आता है. यह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय भी है.उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत कुल 7 जिले आते हैं: हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद बोकारो और रामगढ़ यहाँ आकर आप इसकी नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं.
हजारीबाग क्यों है ‘हजारों बागों’ के शहर
हजारीबाग भारत के झारखंड राज्य में स्थित एक जिला है. झारखंड के उत्तरी भाग में आने वाला यह जिला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आता है. यह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय भी है.उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत कुल 7 जिले आते हैं: हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद बोकारो और रामगढ़ यहाँ आकर आप इसकी नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं.
हजारीबाग जिला टूरिस्ट प्लेस
इस जिले में ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कई दर्शनीय स्थान हैं. जिले में स्थित महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों के बारे में संक्षिप्त विवरण:
नरसिंह मंदिर
भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह को समर्पित यह प्रसिद्ध मंदिर हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर बड़कागांव गांव रोड पर, खपरियांवा गांव में स्थित है.
सूर्य कुंड
सूर्य कुंड, हजारीबाग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर बरकट्ठा ब्लॉक में स्थित है. यहां पानी का सामान्य तापमान 76 से 87 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है. दो गरम पानी के कुंड के अलावा यहां पर ठंडे पानी के कुंड भी हैं. सल्फर की अधिक मात्रा होने के कारण पानी में औषधीय गुण पाए जाते हैं. यहां कुल 5 कुंड हैं: सूर्य कुंड, राम कुंड, सीता कुंड , लक्ष्मण कुंड और ब्रह्मा कुंड.
हजारीबाग झील
हजारीबाग झील जिले में स्थित एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है जो वाटर स्पोर्ट के (जल क्रीड़ा) लिए विख्यात है.यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखना एक रोमांचक अनुभव होता है.
कैनरी पहाड़
कैनरी पहाड़ हजारीबाग शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर और हजारीबाग रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित अत्यंत ही सुंदर पहाड़ है.यह स्थान चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है. पहाड़ी के ऊपर 3 झीलें भी हैं जोकि इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं. यहां पर भारी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं.
चडरी चट्टानी
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर चडरी चट्टानी पिकनिक स्पॉट अवस्थित है.
कहां है पर्यटन स्थल चडरी चट्टानी
चुरचू प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूरी पर नानो मोड़ संताली आदिवासी गांव चारकुटवा और बेला गांव के बीच पर्यटन स्थल चडरी चट्टानी अवस्थित है. पिकनिक मनाने वाले लोगों व पर्यटकों को भी यहां आने-जाने में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उक्त पर्यटन स्थल जाने तक पक्की सड़क रहने व आसपास गांव रहने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी सुरक्षित है.
प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को होती है मेला का आयोजन
पहाड़, जंगलों के बीचों-बीच और शहर के शोर-शराबे और प्रदूषण से दूर इस अद्भुत चडरी चट्टानी पर्यटन स्थल हर वर्ष 12 जनवरी को सोहराय मेला का आयोजन किया जाता है. हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित अन्य जिलों के लोग इस सोहराय मेला का आनंद उठाने यहां आते है.
हजारीबाग वन्यजीव अभ्यारण्य
लगभग 184 वर्ग किलोमीटर में फैला हजारीबाग वन्यजीव अभ्यारण्य हजारीबाग शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस अभयारण्य में विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को संरक्षित किया गया है . यहां आप नीलगाय, चीतल, भालू सांभर इत्यादि को देख सकते हैं.
हजारीबाग कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग
हजारीबाग जिले का अपना हवाई अड्डा नहीं है. यहाँ के लिए डायरेक्ट हवाई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. निकटतम हवाई अड्डा:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ,रांची. यह हवाई अड्डा हजारीबाग जिले से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है.
रेल मार्ग
रेल मार्ग से आप आसानी से हजारीबाग आ सकते हैं. हजारीबाग रेल मार्ग से झारखंड के शहरों के साथ-साथ देश के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है. देश के अन्य प्रमुख शहरों से हजारीबाग के लिए नियमित ट्रेन चलती है. नजदीकी रेलवे स्टेशन: हजारीबाग रेलवे स्टेशन
सड़क मार्ग
सड़कों के नेटवर्क के माध्यम से हजारीबाग राज्य और देश के प्रमुख शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है. झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना से हजारीबाग के लिए अनियमित बस सुविधाएं उपलब्ध हैं.आप यहां अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










