ePaper

तरोताजा रहना है तो फल खाने से ज्यादा पीएं जूस

Updated at : 17 May 2024 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Summer-healthy-drinks-recipes

Summer-healthy-drinks-recipes

आपको गर्मी के मौसम में अपना खास ख्याल रखना चाहिए. ऐसे फल जिनका जूस पीकर आप खुद को स्वस्थ और हाइड्रेट रख सकते हैं.

विज्ञापन

Top Healthy Drinks : गर्मी का मौसम आ गया है और आए दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है. गर्मी के दिनों में हमारे शरीर में सबसे पहले किसी चीज की कमी होती है, तो वो है पानी की. गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या होना आम बात है, जिसकी वजह से हमें थकान, कमजोरी, त्वचा में सूखापन होना, चक्कर आना, पाचन की समस्या हो सकती है. इसलिए गर्मी में खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आज हम आपको गर्मी के मौसम में मिलने वाले ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका जूस पीकर आप खुद को स्वस्थ और हाइड्रेट रख सकते हैं.

1. पपीते का जूस

पपीता हर मौसम में मिलने वाला फल है, इसमें कई प्रकार के विटामिन, फाइबर और मिनरल पाए जाते हैं. गरमी के मौसम में पपीते का जूस जरूर पीना चाहिए. यह हृदय को स्वस्थ रखने के साथ रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है. शरीर से दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक होता है. अपच और पेट की अन्य समस्याओं का भी समाधान करता है. पपीते का जूस इम्युनिटी सिस्टम को ठीक करने के साथ ही वजन को कम करने में भी मदद करता है. ये एक पौष्टिक फल है. इसका जूस कई बीमारयों से आपको बचा सकता है.

2. आम का जूस

आम को फलों का राजा कहते हैं, तो इसके जूस को पीने के कई फायद भी होंगे. इसके जूस में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है, जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्निसियम, पोटेसियम और आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है. इसमें मौजूद मैग्निसियम हृदय की धड़कन को ठीक रखने के साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है, इसमें कार्बोहायड्रेट होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है.

3. अनार का जूस

अनार के जूस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इसका जूस पाचन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये भूख को भी नियंत्रित करता है. इसके लिए यह वजन कम करने में भी सहायक है. अनार के जूस का सेवन एलर्जी और अस्थमा की समस्याओं से भी छुटकारा दिलता है.

4. चुकंदर का जूस

चुकुन्दर का जूस बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ने का काम करता है. इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है. इसमें बीटासायनिन और बीटालेंस एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसमें विटामिन सी होता है जो इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के साथ आपके चेहरे को चमकदार भी बनता है. चुकंदर एक क्लींजर है, इसलिए ये हमारे शरीर में मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में मदद करता हैं.

5. तरबूज का जूस

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसलिए गर्मियों में तरबूज के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए. तरबूज में विटामिन, मिनरल्स, पोटैशियम, मैग्निशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. तरबूज का जूस स्वास्थ्य के हृदय के लिए बहुत ही लाभकारी है. यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है. यह आपकी त्वचा चमकदार और हेल्दी बनाए रखना है.

विज्ञापन
Rinki Singh

लेखक के बारे में

By Rinki Singh

Rinki Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola