Top 10 Famous Foods of Jharkhand: झारखंड दिवस रजत जयंती विशेष - जानें झारखंड के टॉप 10 पॉपुलर ट्रेडीशनल फूड के बारे में

Traditional Foods of Jharkhand - Top 10 Famous Foods of Jharkhand
झारखंड की रजत जयंती पर खोजें यहां के टॉप 10 फेमस फूड, जिनका देसी स्वाद और परंपरागत स्टाइल हर फूडी को खास अनुभव देता है.
Silver Jubilee of Jharkhand | Jharkhand Diwas Special | Top 10 Famous Foods of Jharkhand: समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और प्राकृतिक खूबसूरती से भरे झारखंड की पहचान उसके पारंपरिक भोजन से भी जुड़ी है. यहां के व्यंजन न सिर्फ स्थानीय सामग्री से बनते हैं, बल्कि इनका स्वाद बिल्कुल देसी, पौष्टिक और मौलिक होता है.
15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस साल यह और भी खास है, क्योंकि राज्य अपनी रजत जयंती (Silver Jubilee of Jharkhand) मना रहा है. इस मौके पर जानिए झारखंड के उन 10 प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में, जो इस भूमि की विरासत, पारंपरिकता और स्वाद को बखूबी दर्शाते हैं.
Silver Jubilee of Jharkhand: झारखंड दिवस पर जरूर चखें ये 10 मशहूर झारखंडी पारंपरिक व्यंजन – Top 10 Famous Foods of Jharkhand
1. धुस्का (Dhuska)

धुस्का झारखंड का सबसे मशहूर और पारंपरिक नाश्ता (Top 10 Famous Foods of Jharkhand) है. इसमें चावल और चने की दाल को भिगोकर पीसा जाता है और हल्के मसालों के साथ इसका घोल बनाकर डीप-फ्राई किया जाता है. धुस्का की खासियत इसका कुरकुरापन और अंदर से मुलायम टेक्सचर है.
2. लिट्टी-चोखा (Litti-Chokha)

झारखंड और बिहार की पहचान बन चुकी लिट्टी-चोखा देसी स्वाद का एक अनोखा मेल है. इसमें गेहूं के आटे में सत्तू भरकर गोल आकार दिया जाता है और फिर अंगारों पर भुना जाता है. इसके साथ परोसा जाने वाला चोखा (भुना बैंगन, आलू या टमाटर) इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. देसी घी में डुबोकर इसे खाने का मजा ही अलग होता है.
3. सत्तू पराठा (Sattu Paratha)

सत्तू झारखंड के खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सत्तू पराठे में भुने चने के आटे को मसालों के साथ मिलाकर भरावन बनाया जाता है और पराठे को तवे पर घी के साथ सेंका जाता है.
4. चिल्का रोटी (Chilka Roti)

यह रोटी चावल और उड़द दाल के खमीरयुक्त घोल (yeast solution) से बनाई जाती है. इसकी बनावट बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. आमतौर यह पर देसी घी, सब्जी या चटनी के साथ खाई जाती है. यह रोटी झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रोजमर्रा के भोजन का अहम हिस्सा है.
5. रुगड़ा (Rugra)

रुगड़ा एक तरह का जंगली मशरूम है जो मानसून के दौरान जंगलों में उगता है. झारखंड के आदिवासी समुदाय इसे बेहद खास मानते हैं. इसका स्वाद मीट जैसा होता है और इसे आमतौर पर सब्जी या फ्राई रूप में बनाया जाता है. अपने पोषण गुणों के कारण यह हेल्दी डाइट का भी हिस्सा है.
6. मड़ुवा खस्सी (Khassi Maduwa)

यह झारखंड का पारंपरिक मटन रेसिपी है. इसमे मटन को धुएं में पकाया जाता है जिससे इसमें स्मोकी स्वाद आता है. इसे सिम्पल मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका असली स्वाद उभर कर आता है. चावल या रोटी के साथ इसे खाना बेहद पसंद किया जाता है.
7. आरू की सब्जी (Aaru ki Sabzi)

आम तौर पर जंगलों में मिलने वाले ‘आरू’ फल से यह सब्जी बनाई जाती है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और मीठा होता है, जो इसे बेहद अनोखा बनाता है. इसे खास मौकों पर पकाया जाता है और यह झारखंड की देसी पाक-परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
8. पिठ्ठा (Pittha)

पिठ्ठा एक स्टीम्ड डिश है जो त्योहारों और खास अवसरों पर बनाई जाती है. चावल के आटे से इसका बाहरी आवरण तैयार किया जाता है और अंदर गुड़-नारियल या दाल-नमक की स्टफिंग भरी जाती है. यह हल्की, स्वादिष्ट और पाचक डिश है.
9. बांस की कोपल करी (Bamboo Shoot Curry)

बांस की कोपलों का उपयोग कर बनाई जाने वाली यह करी झारखंड के आदिवासी भोजन का अहम हिस्सा है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और तीखा होता है. यह करी बेहद पौष्टिक होती है और चावल के साथ इसे खाना खासतौर पर पसंद किया जाता है.
10. चना घुघनी (Chana Ghugni)

चना उबालकर, उसमें प्याज, लहसुन, मसालों और हल्की ग्रेवी का तड़का लगाकर बनाई जाने वाली घुघनी नाश्ते की एक लोकप्रिय डिश है. इसे धुस्का या रोटी दोनों के साथ परोसा जाता है.
झारखंड की रजत जयंती पर इन पारंपरिक व्यंजनों (Top 10 Famous Foods of Jharkhand) को याद करना इस राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को सम्मान देने जैसा है.
Also Read: झारखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है, प्रदेश की विशेषताओं के बारे में यहां जानें
Also Read: Jharkhand Foundation Day: 1930 में देखा गया सपना 2000 में हुआ पूरा, जानें कैसे पड़ा झारखंड नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




