ePaper

होली में मेहमानों के आने से पहले करें काले और धूलदार पंखे की सफाई 

Updated at : 25 Feb 2026 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
a women cleaning celling fan

एक महिला छत का पंखा साफ कर रही है (Image: AI Generated)

Ceiling Fan Cleaning Tips: होली पर मेहमानों के आने से पहले घर की साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है. खासकर सीलिंग फैन पर जमी धूल अगर समय पर साफ न की जाए तो यह नीचे गिरकर घर की सजावट खराब कर सकती है. कुछ आसान और सुरक्षित तरीकों से पंखे की सफाई कर आप अपने घर को साफ, चमकदार और मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार बना सकते हैं.

विज्ञापन

Ceiling Fan Cleaning Tips: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का पर्व है. इस खास मौके पर जब घर में मेहमान आने वाले हों, तो साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है. अक्सर हम फर्श और दीवारों की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन सीलिंग फैनकी सफाई भूल जाते हैं. पंखे पर जमी धूल जब चलता है तो नीचे गिरती है और घर की सजावट खराब कर सकती है. इसलिए होली से पहले पंखे की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है.

ऐसे करें सफाई

सूखी धूल हटाने का तरीका

सबसे पहले एक सूखे कपड़े या डस्टर से पंखे के ब्लेड की ऊपरी और निचली सतह को साफ करें. आप तकिए के पुराने कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कवर को ब्लेड पर चढ़ाकर धीरे-धीरे खींचें, इससे धूल कवर के अंदर ही रह जाएगी और नीचे नहीं गिरेगी.

गीले कपड़े से गहराई से सफाई

एक बाल्टी में हल्का साबुन या डिटर्जेंट मिला लें. कपड़े को हल्का गीला करके अच्छी तरह निचोड़ लें. ब्लेड को सावधानी से पोंछें. जिद्दी दाग के लिए थोड़ा सिरका या बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि मोटर वाले हिस्से में ज्यादा पानी न लगे.

अखबार का करें इस्तेमाल 

जब भी हम पंखे की सफई करना शुरू करते हैं तो हुमने इस बात की भी चिंता होती है कि अगर धूल नीचे गिरेगा तो एक और महेनत बढ़ जाएगी. ऐसे में आपको सबसे पहले पंखे के नीचे पुराने अखबार को बिछा देना है, ताकि पंखे की सफाई करते वक्त जब धूल गिरे तो वो अखबार में गिरे. ऐसा करने से जमीन पर कोई गंदगी नहीं होगी. 

पॉलिश और जांच

साफ और सूखे कपड़े से पंखे को फिर से पोंछ लें ताकि नमी न रहे.  देख लें कि सभी स्क्रू ठीक से लगे हों. अब स्विच ऑन करके जांच लें कि पंखा सही से चल रहा है या नहीं.

यह भी पढ़ें: रसोई के प्लास्टिक मसाला जार हो गए हैं गंदे, अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola