Til-Mawa Barfi Recipe: कम खर्च में घर पर बनाएं बाजार जैसी तिल-मावा बर्फी, फॉलो करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

Til Mawa Barfi Recipe (AI image)

Til-Mawa Barfi Recipe: सर्दियों में हर घर में तिल की मिठाई कई तरह से बनती हैं. ऐसे में आज हम आपको आसानी से तिल-मावा बर्फी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप बाजार में मिलने वाली मिठाइयों के बजाय कम खर्च में घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Til-Mawa Barfi Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की खुशबू हर घर में फैलने लगती है. ऐसे में आज हम आपको तिल-मावा बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप बिना किसी झंझट के आसानी से घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं. तिल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और मावा इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. ये बनने के बाद खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं और बाजार में मिलने वाली मिठाइयों से बहुत कम खर्च में बन भी जाती हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से सर्दियों में घर पर तिल-मावा बर्फी बनाने की आसान रेसिपी. 

तिल-मावा बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • तिल (सफेद) – 1 कप
  • मावा (खोया) – 1 कप
  • चीनी – आधा कप
  • घी – 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता) – 2-3 चम्मच

यह भी पढ़ें: Peanut Gajak Recipe: ठंड का मजा करें दोगुना, घर पर बनाएं इस आसान तरीके से कुरकुरी मूंगफली गजक

तिल-मावा बर्फी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेक लें. फिर इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें. 
  • अब आप एक पैन में घी गर्म करें फिर उसमें मावा डालकर 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर भून लें. मावा हल्का गुलाबी रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें. 
  • अब दूसरे बर्तन में चीनी और 2-3 चम्मच पानी डालकर चाशनी तैयार करें. चाशनी तैयार हो जाने के बाद आप इसमें मावा, पिसा हुआ तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण हल्का गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें. 
  • अब तैयार हुए बर्फी के मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैलाएं. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं. इसे 1 घंटे सेट होने दें. 
  • इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें. अब तैयार है घर पर बना तिल-मावा बर्फी इसे खाएं और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Amla Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आंवला लड्डू, खाने के बाद मिलेगा स्वाद का मजा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola