ePaper

Sugar Free Moong Dal Laddu: घर पर बनाएं हेल्दी मूंग दाल लड्डू और मनाएं शुगर-फ्री दिवाली

Updated at : 19 Oct 2025 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
moong daal ladoo

moong daal ladoo

Sugar Free Moong Dal Laddu: दिवाली के दिन हर कोई जब मीठा खा रहा होता है तो आप उनके लिए कुछ खास बना सकते हैं बिना मीठे के जिन्हें मीठी चीजों से परहेज है. ऐसे में वो दिवाली का त्यौहार भी इन्जॉय कर पाएंगे और मीठा खाने से भी कोई दिक्कत नहीं होगी. मूंग दाल के लड्डू आप बिना चीनी के बना सकते हैं और ये काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है.

विज्ञापन

Sugar Free Moong Dal Laddu: दिवाली के दिन हर किसी को मिठाई खाने का शौक होता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग मिठाई का स्वाद नहीं चख पाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें मीठे से परहेज करने के लिए कहा गया होता है. दिवाली के दिन हर कोई जब मीठा खा रहा होता है तो आप उनके लिए कुछ खास बना सकते हैं बिना मीठे के जिन्हें मीठी चीजों से परहेज है. ऐसे में वो दिवाली का त्यौहार भी इन्जॉय कर पाएंगे और मीठा खाने से भी कोई दिक्कत नहीं होगी. मूंग दाल के लड्डू आप बिना चीनी के बना सकते हैं और ये काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप घर में बाजार जैसे शुगर फ्री लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं. 

मूंग दाल के लड्डू क्या होते हैं?

मूंग दाल के लड्डू बिना चीनी के बने हेल्दी स्वीट्स हैं, जो सेहत के लिए भी अच्छे और स्वादिष्ट होते हैं.

मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत होती है?

1 कप मूंग दाल (भिगोकर सुखाई हुई)
¼ कप घी
¼ कप सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)
2-3 टेबल स्पून खजूर या डेट सिरप
½ टीस्पून इलायची पाउडर

इसे घर पर आसानी से कैसे तैयार कर सकते हैं?

मूंग दाल को हल्का भूनें जब तक हल्का सुनहरा रंग न आए.
इसे मिक्सी में दरदरा पाउडर बना लें.
पैन में घी गर्म करें और उसमें मूंग दाल पाउडर डालकर 2–3 मिनट भूनें.
अब खजूर/डेट सिरप और इलायची पाउडर मिलाएं.
अच्छे से मिक्स करें और हल्का ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं.
ऊपर से कटे मेवे से सजाएं.

क्या लड्डू को फ्रिज में रख सकते हैं?

हां, एयरटाइट कंटेनर में 7–10 दिन तक स्टोर किया जा सकता है.

क्या इस लड्डू को बच्चे और डाइट वाले लोगों को खाने के लिए दे सकते हैं?

हां, क्योंकि इसमें कोई रिफाइंड शुगर नहीं है और यह हाई प्रोटीन स्नैक है.

मूंग दाल के लड्डू को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए और क्या कर सकते हैं?

आप घी की जगह नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं और डेट सिरप कम या ज्यादा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Roasted Kaju Chaat Recipe: इस दिवाली ड्राइ फ्रूट को दें नया ट्विस्ट! बनाएं चटपटी और हेल्दी रोस्टेड काजू चाट

यह भी पढ़ें: Oil free Snacks for Diwali: तेल छोड़िए, स्वाद नहीं! जानिए दिवाली के लिए ऑइल-फ्री स्नैक्स के हेल्दी आइडिया

यह भी पढ़ें: Moong Dal Samosa: मैदे वाले नहीं, इस बार बनाएं मूंग दाल आटे के समोसे, जानिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपी

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola