चाय के साथ तैयार करें टेस्टी स्नैक्स, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई  

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Mar 2026 4:16 PM

विज्ञापन

tea time snacks ideas (AI Generated Image)

Tea Time Snacks Ideas: अगर आप भी चाय के साथ स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ स्नैक्स रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Tea Time Snacks Ideas: शाम की चाय का मजा तभी पूरा होता है जब उसके साथ कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स भी हो. चाहे आप अकेले हों, परिवार के साथ हों या दोस्तों को बुलाया हो चाय के साथ स्नैक्स खाते हुए बातें करना एक अलग ही अनुभव होता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आसान, स्वादिष्ट और क्रिएटिव चाय टाइम स्नैक्स आइडियाज देंगे, जिन्हें बनाना आसान है और खाने में मजेदार.

पनीर पकौड़ा को करें तैयार

पनीर पकौड़ा चाय के साथ खाने के लिए एक बेहतरीन स्नैकस है. बेसन के घोल में पनीर के टुकड़ों को डुबोकर कुरकुरा तल लिया जाता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट पनीर पकौड़ा चाय के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

सूजी टोस्ट को करें तैयार

अगर आप जल्दी बनने वाला स्नैक चाहते हैं तो सूजी टोस्ट बना सकते हैं. इसमें सूजी, दही और सब्जियां मिलाकर ब्रेड पर लगाया जाता है और तवे पर सेंक लिया जाता है. यह हल्का, क्रिस्पी और काफी टेस्टी होता है.

रोस्टेड मूंगफली को करें तैयार

आप चाय के साथ रोस्टेड मूंगफली को आसानी से बना सकते हैं. आप मूंगफली को भूनें. इसमें आप नमक और चाट मसाला डालकर सर्व करें.

पोहा कटलेट तैयार करें

पोहा और आलू से बने कटलेट भी टी टाइम के लिए बेहतरीन स्नैक हैं. उबले हुए आलू के साथ भीगे हुए पोहा को मिला दें. इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर सभी चीजों को मिला लें. इन्हें तेल में हल्का सा शैलो फ्राई कर लें जिससे ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम हो जाए. 

चना दाल वड़ा बनाएं

आप चना दाल वड़ा को बना सकते हैं. इसके लिए आप चना दाल को भिगो दें और पीस लें. इसमें प्याज और मसले डालकर इसे फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola