ePaper

Tawa Pulao Recipe: मिनटों में बनाएं बचे हुए चावल से चटपटा और स्वादिष्ट पुलाव

Updated at : 27 Jun 2025 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Tawa Pulao Recipe: मिनटों में बनाएं बचे हुए चावल से चटपटा और स्वादिष्ट पुलाव

Tawa Pulao Recipe: जानें कैसे मिनटों में बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट और मसालेदार तवा पुलाव. यह रेसिपी आपके शाम के नाश्ते को खास बनाएगी.

विज्ञापन

Tawa Pulao Recipe: बचे हुए चावलों को देखकर अक्सर आप सोचते होंगे कि अब क्या किया जाए तो तवा पुलाव एक बेहतरीन और स्वादिष्ट डिश है.यह न केवल झटपट तैयार होता है बल्कि इसके मसालेदार और चटपटे स्वाद से आपका दिन भी बन जाता है. खासकर शाम के समय हल्के नाश्ते के रूप में यह परफेक्ट है. तो चलिये जानते हैं कैसे हम बस कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं लाजवाब और स्वादिष्ट पुलाव.

सामग्री

  • बचे हुए चावल – 2 कप
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • शिमला मिर्च – 1/2 कप बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • पाव भाजी मसाला – 1 टेबलस्पून
  • उबली हुई हरी मटर – 1/4 कप
  • नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

विधि

  • एक बड़े तवे या कढ़ाई में तेल गरम करें.
  • तेल गरम होने पर जीरा डालें और उसे चटकने दें.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें.
  • फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भूनें.
  • अब शिमला मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • उबली हुई हरी मटर डालें और 1 मिनट तक पकाएं.
  • फिर बचे हुए चावल डालकर अच्छे से मिला लें ताकि मसाले चावलों में अच्छे से समा जाएं.
  • नींबू का रस डालकर मिला लें और हरे धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें.

Also Read : Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola