कमरे को बनाएं हरा-भरा और खूबसूरत, लगाएं ये इंडोर प्लांट्स

Updated:
विज्ञापन
tall indoor plant

इंडोर प्लांट (AI Image)

Indoor Plant For Room: अगर आप भी अपने रूम में इंडोर प्लांट लगाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप 5 इंडोर प्लांट के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Indoor Plant For Room: हर किसी की चाहत होती है कि घर सुंदर से सजा रहे. रूम को डेकोरेट करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आइडियाज अपनाते हैं. वॉल डेकोर जैसे पेंटिंग्स, वॉल स्टिकर्स या वॉल पेंट के जरिए लोग कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं. इसके अलावा, इंडोर प्लांट्स से भी आप रूम को सजा सकते हैं. आप रूम में लंबे इंडोर प्लांट्स को लगा सकते हैं. इस आर्टिकल में आप ऐसे 5 इंडोर प्लांट्स के बारे में जान पाएंगे. गार्डनिंग से जुड़ी ये टिप्स इंस्टाग्राम अकाउंट @iamtaarunchopraa पर शेयर की गई है. 

रबर प्लांट लगाएं

आप रबर प्लांट को लगा सकते हैं. इसकी चमकदार हरी पत्तियां कमरे में ताजगी एहसास दिलाती हैं और रूम को भी खूबसूरत लुक देती है. रबर प्लांट का केयर करना भी आसान है. आप इसे लिविंग रूम, ऑफिस या बेडरूम में किसी भी कोने में रख सकते हैं. 

स्नैक प्लांट लगाएं

स्नैक प्लांट भी एक खूबसूरत पौधा है. इसके लंबी, सीधी और हरे रंग की पत्तियां किसी भी कमरे की शान बढ़ा देती हैं. इसे सजावट के लिए रखना आसान है और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है. 

बैंबू पाम लगाएं

बैंबू पाम एक सुंदर इनडोर पौधा है जिसे आप लगा सकते हैं. इसकी लंबी और पतली पत्तियां खूबसूरत दिखती हैं, जिससे यह सजावट में बेहद आकर्षक लगता है. ये पौधा कम रोशनी और कम देखभाल में भी आसानी से पनप जाता है. 

मोनस्टेरा प्लांट लगाएं

मोनस्टेरा प्लांट अपने बड़े, कटे-फटे हरे पत्तों के लिए जाना जाता है. इसकी पत्तियों की अनोखी बनावट और आकार किसी भी कमरे के लुक को आकर्षक बना देती है. 

फिडल लीफ फिग लगाएं

रूम की सुंदरता बढ़ाने के लिए फिडल लीफ फिग भी अच्छा ऑप्शन है. फिडल लीफ फिग के पत्ते बड़े साइज के होते हैं जो देखने में खूबसूरत लगते हैं. बड़े कमरे, लिविंग रूम या ऑफिस स्पेस में आप इस पौधे को रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola