ePaper

Swapna Shastra: बुरी से बुरी किस्मत को बदलने की ताकत रखते हैं इस तरह के सपने, हर बार होते हैं सच

Updated at : 10 Apr 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
swapna shastra

AI Generated image

Swapna Shastra: आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह के सपने हमेशा सच होते हैं और साथ ही किस तरह से ये आपको किस्मत को बदलने की ताकत रखते हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: हमें सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. इन सपनों का कोई महत्व हो ये जरूरी नहीं है लेकिन कई बार कुछ ऐसे सपनें भी होते हैं जो हमारे दिल में अंदर तक जगह बना लेते हैं और इनका अलग ही मतलब भी होता है. माना जाता है अगर आपको कुछ खास तरह के सपने आते हैं तो वे आपकी बुरी से बुरी किस्मत को पूरी तरह से बदलने की भी क्षमता रखते हैं. आज की इस आर्टिकल में हम इन्हीं सपनों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. बता दें अगर आपको सपने में ये चीजें दिखाई दे तो इनके सच होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. केवल यहीं नहीं, अगर सपने में आपको ये चीजें दिखाई दे तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है. तो चलिए इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस समय देखे गए सपने हमेशा होते हैं सच

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों के सच होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. यह समय सुबह के 4 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच होता है. कहा जाता है क्योंकि यह जो समय होता है वह देवी-देवताओं का होता है जिस वजह से अगर इस समय आपको कुछ शुभ सपने आते हैं तो आपकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है. इन सपनों के दिखने पर आपके जीवन में खुशियां आने लगती है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में इन सपनों का दिखना माना जाता है सबसे शुभ, देखते ही देखते बरसने लगते हैं पैसे

यह भी पढ़ें Swapna Shastra: कामियाबी का द्वार खोल देती हैं सपने में दिखने वाली ये चीजें, भूलकर भी किसी से न करें शेयर

सपने में देवी-देवताओं के दिखने का क्या अर्थ होता है

अगर आपको ब्रह्म मुहूर्त के दौरान सपने में देवी-देवता दिखते हैं तो आपको प्रसन्न हो जाना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो समझ जाएं कि ईश्वर की अपार कृपा आप पर बरसने वाली है. केवल यहीं नहीं, आगे चलकर आपकी जिंदगी में कोई बड़ी ख़ुशी भी आ सकती है.

सपने में दीपक दिखने का क्या होता है अर्थ?

अगर आपको ब्रह्म मुहूर्त के दौरान सपने में जगमगाता हुआ दीपक दिखाई देता है तो समझ जाएं कि ईश्वर आपसे प्रसन्न हैं और आपको काफी जल्द ढेर सारे पैसे मिलने वाले हैं.

सपने में पानी से भरा हुआ घड़ा देखने का क्या है अर्थ?

ब्रह्म मुहूर्त के समय सपने में पानी से भरा हुआ घड़ा दिखाई देता है तो इससे शुभ शायद ही कुछ और हो सकता है. अगर आपको सपने में ये दिखे तो समझ जाएं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि मिलने की और फिनांशियल कंडीशन बेहतर होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: जीवन में अंधा पैसा मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये चीजें, भूलकर भी किसी को न बताएं

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola