ePaper

Swapna Shastra: रात में देखे सपनों का ना करें जिक्र,ये बना सकते हैं आपको मालामाल

Updated at : 07 Apr 2025 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Swapna Shastra : तो चलिये जानते हैं वह कौन से सपने हैं जिनका जिक्र दूसरों से नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ खास सपने जीवन में अपार समृद्धि और सफलता ला सकते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपने रात में कोई ऐसा सपना देखा है जो धन या सफलता से संबंधित है तो उसे दूसरों से साझा करना आपके लिए उल्टा भी पड़ सकता है. जी हां स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात में दिखे सपनों का जिक्र अगर आप दूसरों से करते हैं तो वह आपके जीवन में आने वाली सफलता और समृद्धि दोनों रुक जाती है. तो चलिये जानते हैं वह कौन से सपने हैं जिनका जिक्र दूसरों से नहीं करना चाहिए.

  • धन से जुड़े सपने: यदि आप सपने में सोने या चांदी के बर्तन देखते हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है.सपने में यदि आप खुद को धन प्राप्त करते हुए देखते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है. यदि सपने में आपको माता लक्ष्मी के दर्शन हो तो इस सपने को भी आपको किसी से साझा नहीं करना चाहिए.
  • खजाना मिलना: सपने में खजाना या धन का ढेर देखना यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको बड़ी संपत्ति मिल सकती है. यह सपना यह भी दर्शाता है कि आपको किसी अप्रत्याशित तरीके से लाभ हो सकता है.
  • खुद की मृत्यु देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि आप खुद की या किसी और की मृत्यु देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत है.इस तरह के सपने को भी साझा नहीं करना चाहिए.
  • फूलों का बगीचा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में फूलों का बगीचा देखना खुशखबरी मिलने का संकेत हो सकता है. ऐसे में इस सपने को किसी से साझा नहीं करना चाहिए.
  • पक्षियों का उड़ना: यदि सपने में पक्षी उड़ते हुए दिखाई दें तो यह सपना आपके आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है. यह भी संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है.

Also Read : Swapna Shastra: यदि दिखें ये सपने, तो समझें आपकी जल्द होने वाली है शादी

Also Read : Girlfriend or Boyfriend Dream: अगर पार्टनर सपने में आए, तो जानें इसके पीछे छुपे हुए संकेत का मतलब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola