ePaper

Superstition About Cats : क्या बिल्ली का रास्ता काटना वाकई में अशुभ होता है? जानिए इसके पीछे का रहस्य

Updated at : 23 Dec 2024 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Superstition About Cats

Superstition About Cats

Superstition About Cats : बिल्ली के रास्ता काटने से जुड़ी आपने कई कहानियां और मान्यताएं सुनी और देखी होंगी. आज हम आपको इस विषय से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं..

विज्ञापन

Superstition About Cats : काफी लंबे समय से यह मान्यता चली आ रही है कि यदि कोई बिल्ली किसी व्यक्ति का रास्ता काट देती है तो उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है. हालांकि इसे एक अंधविश्वास माना जाता है. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है या फिर इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छुपा हुआ है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है. खासकर तब जब अचानक कोई घटना घट जाती है. ऐसे में आज हम जानेंगे कि बिल्ली के रास्ता काटने के पीछे क्या रहस्य छिपा हुआ है.

अशुभता और बुरी किस्मत का प्रतीक


ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति का रास्ता एक काली बिल्ली काट देती है तो यह बुरी किस्मत का प्रतीक होता है. हालांकि कुछ लोगों की मानें तो बिल्ली के रास्ता काटने से जीवन में बड़े बदलाव आते हैं.

बिल्ली को माना जाता है राहु की सवारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली को राहु की सवारी माना जाता है. राहु एक राक्षस के रूप में चित्रित किया गया है और यह माना जाता है कि राहु का प्रवेश जीवन में अशुभ संकेतों का कारण बनता है. इसलिए जब बिल्ली किसी का रास्ता काटती है तो इसे भी अशुभ माना जाता है.

Also Read : Snake Dream Meaning: सपने में सांप दिखने के पीछे क्या है कारण, जानें यहां

कुछ लोग बिल्ली को मानते है शुभ

पुराने समय में जब लोग जंगल से गुजरते थे और अगर बिल्ली उनका रास्ता काट देती थी तो वे समझते थे कि इसके पीछे कोई जंगली जानवर हो सकता है. यानी बिल्ली के पास किसी खतरनाक जंगली जानवर के होने की संभावना जताई जाती थी. इसलिए कुछ लोग इसे अशुभ मानने की बजाय एक चेतावनी या खतरे का अलार्म मानते थे जो उन्हें सतर्क करता था.

क्या कहता है विज्ञान

विज्ञान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो बिल्ली का रास्ता काटना महज एक संयोग हो सकता है. यह कोई तर्कसंगत घटना नहीं है. हम अपनी मान्यताओं और जीवन के अनुभवों को जोड़ते हैं. वैज्ञानिक दृष्टि से किसी भी जानवर का रास्ता काटने को अशुभ मानने का कोई ठोस कारण नहीं मिला है.

Also Read : Shami Plant in Home : घर में शमी का पौधा लगाने के 5 बड़े फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola