ePaper

Snake Dream Meaning: सपने में सांप दिखने के पीछे क्या है कारण, जानें यहां

Updated at : 21 Dec 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Snake Dream Meaning: कई बार लोग सपने में सांप देखकर परेशान हो जाते हैं. आइए जानते हैं सपने में क्यों दिखते हैं सांप.

विज्ञापन

Snake Dream Meaning: सपने में सांप का दिखना किसी के लिए भी चौंकाने वाला और डरावना हो सकता है.अक्सर लोग इस सपने को लेकर आशंकित रहते हैं. शास्त्रों के अनुसार सपने में सांप दिखने का मतलब आपके जीवन में आने वाली घटनाओं से जुड़ा हो सकता है. आइए जानते हैं सपने में क्यों दिखते हैं सांप.

पितृ दोष या कालसर्प दोष का संकेत

अगर किसी को बार-बार सपने में सांप दिखते हैं तो यह संकेत हो सकता है कि उनकी कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष बना हुआ है.यह दोष शुभ नहीं माने जाते और व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Also Read : Shami Plant in Home : घर में शमी का पौधा लगाने के 5 बड़े फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

सपने में ढेर सारे सांप दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में ढेर सारे सांप दिखाई दें तो यह शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा सपना बताता है कि जल्द ही जीवन में कुछ मुसीबतें आने वाली हैं. यह वाद-विवाद और अनहोनी घटनाओं का संकेत हो सकता है जिससे बचने के लिए आपको सचेत रहने की जरूरत है.

सांप और नेवले की लड़ाई

सांप और नेवले को शास्त्रों में जानी दुश्मन माना गया है. अगर सपने में आप सांप और नेवले की लड़ाई देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि असल जिंदगी में आप किसी विवाद या संघर्ष में फंस सकते हैं.

Also Read : Good Luck Remedies : रोज तुलसी को जल में मिला कर यह चीज करें अर्पण, हो जाएंगे मालामाल

सांप का काटना या हमला करना

अगर सपने में सांप आपको काटता है या हमला करता है तो यह आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाओं या नुकसान का संकेत हो सकता है. यह किसी करीबी से धोखा या नुकसान के बारे में चेतावनी हो सकती है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola