ePaper

Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin : गर्मियों में चेहरा रहेगा निखरा और खिला-खिला, बस इन ट्रिक्स को आजमाएं

Updated at : 04 Apr 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin

Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin

Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin : गर्मियों में अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो बस आपको इन ट्रिक्स को अपनाना होगा.

विज्ञापन

Summer Skincare Tips for Glowing and Fresh Skin : गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण हमारी स्किन अक्सर थकी हुई और मुरझाई हुई लगने लगती है. ऐसे में हमें चाहिए कुछ ऐसे ट्रिक्स जो हमारी स्किन को ताजगी, निखार और ग्लो दें. तो आइए जानें इन असरदार ट्रिक्स के बारे में.

  • एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है जो स्किन को ठंडक पहुंचाता है और हाइड्रेटेड रखता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सनबर्न और अन्य त्वचा समस्याओं से राहत देते हैं.एलोवेरा जेल को चेहरे पर हलके हाथों से लगाएं और सूखने तक छोड़ दें. इससे आपकी त्वचा नर्म, मुलायम और ग्लोइंग रहेगी.
  • गुलाब जल : गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर है जो स्किन के खुले हुए पोर्स को कसता है.यह स्किन को ताजगी देता है और पसीने के प्रभाव को भी कम करता है.गुलाब जल को एक स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें या फिर कॉटन बॉल से हलके हाथों से लगाएं. यह स्किन को हाइड्रेट और फ्रेश बनाए रखेगा.
  • दही : दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है और ग्लोइंग बनाता है.यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट भी करता है.चेहरे पर एक पतली परत दही की लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें. आपकी त्वचा में एक स्वस्थ चमक आएगी.
  • नींबू और शहद :नींबू और शहद का मिश्रण त्वचा को न केवल निखारता है, बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है. यह स्किन से गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola