Suji Gajar Chilla: ठंड के मौसम सूजी और गाजर से बनाएं टेस्टी चीला, सुबह नाश्ते में आसानी से ऐसे करें तैयार

Updated:
विज्ञापन
Suji Gajar Chilla

सूजी गाजर चीला (AI Image)

Suji Gajar Chilla: ठंड के दिनों में नाश्ते में तैयार करना है कुछ स्वादिष्ट तो जरूर ट्राई करें सूजी-गाजर का चीला. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं सूजी-गाजर का चीला बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Suji Gajar Chilla: सर्दियों में गाजर से अक्सर घरों में कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है. अगर आप गाजर का इस्तेमाल करके सुबह-सुबह झटपट नाश्ता तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. जब सर्दियों में आपके पास ब्रेकफास्ट तैयार करने के लिए ज्यादा टाइम न हो तो आप सूजी-गाजर का चीला बना सकते हैं. कम मसाले से तैयार इस चीला का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है. सूजी-गाजर का चीला को आप धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस चीला को बनाने का तरीका. 

सूजी-गाजर का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • गाजर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • दही- आधा कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • तेल- जरूरत के अनुसार 

सूजी-गाजर का चीला को कैसे तैयार करें?

  • सूजी-गाजर का चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इस मिश्रण को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब इसमें आप कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. फिर आप नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • चीला बनाने के लिए तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें. एक बड़े चम्मच की मदद से तवे पर आप घोल को डालें और गोल फैला लें. किनारों पर एक चम्मच तेल डाल दें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से चीला को अच्छे से पका लें. इसी तरीके से आप बचे हुए घोल से सारे चीला को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola