Styling Tips: फैशन और कम्फर्ट का संगम, इन तरीकों से प्लाजो को करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी लुक

Palazzo pant styling (AI Image)
Styling Tips: आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स की मदद से प्लाजो को स्टाइल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ स्टाइलिंग आइडियाज.
Styling Tips: आजकल फैशन की दुनिया में प्लाजो पैंट्स हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बन गई हैं. ये न सिर्फ पहनने में आरामदायक होती हैं, बल्कि स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक भी देती हैं. आपको ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर शादी-पार्टी जैसे फंक्शन में जाना हो ये प्लाजो पैंट हर जगह आपके लुक को खास बना सकती हैं. आप प्लाजो पैंट की मदद से अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और एक बेहतरीन लूक आसानी से पा सकती हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आसान और स्टाइलिश प्लाजो स्टाइलिंग टिप्स जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
क्रॉप टॉप के साथ
आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो को पहनें. अगर आप हाई-वेस्ट प्लाजो पहनेंगी तो शॉर्ट क्रॉप टॉप के साथ बैलेंस्ड और स्मार्ट लुक आएगा. ये कॉलेज, शॉपिंग या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए परफेक्ट लुक है. आप प्लाजो के साथ ऑफ-शोल्डर टॉप को ट्राई कर सकते हैं. ये आपको स्टाइलिश और पार्टी-रेडी लुक देगा. इसे आप पार्टी, डिनर या डेट नाइट पर पहन सकती हैं.
यह भी पढ़ें- White Shirt Styling Tips: सिंपल व्हाइट शर्ट को बनाएं फैशन स्टेटमेंट, इन तरीकों से करें स्टाइल
यह भी पढ़ें- Crop Top Styling Tips: कॉन्फिडेंस और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, ट्राई करें ये क्रॉप टॉप स्टाइलिंग आइडियाज
शर्ट के साथ करें स्टाइलिंग
व्हाइट या सॉलिड कलर शर्ट प्लाजो के साथ क्लासी और फॉर्मल लुक देती है. आप प्लेन या स्ट्राइप्ड शर्ट को प्लाजो में टक-इन करें. इससे आप मॉडर्न और फ्रेश लुक पा सकती हैं. इसको आप हल्की ज्वेलरी और फ्लैट्स या हील्स के साथ मैच करें.
लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ती के साथ पहने
आप प्लाजो को लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ती के साथ ट्राई करें. इससे आपको ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक मिलेगा. इसे फेस्टिव या ऑफिस वेयर दोनों में पहन सकती हैं. आप इसके साथ जूती, मोजरी को पहन सकती हैं.
आप हल्की चांदबाली, बैंगल्स को भी इसके साथ पेयर कर सकते हैं.
श्रग या जैकेट के साथ
श्रग या जैकेट के साथ भी प्लाजो में आप एक सुंदर लुक आसानी से पा सकती हैं. आप प्लाजो के साथ लॉन्ग श्रग या एथनिक जैकेट पहनकर स्टाइल को और मॉडर्न टच दें. इसके साथ आप क्रॉप टॉप को पहने और ऊपर से श्रग को डालें.
यह भी पढ़ें-Bangle Design: फेस्टिव लुक को बनाएं खास, खूबसूरत चूड़ियों के साथ करें हर त्योहार में शाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










