Stuffed Suji Roll Recipe: सुबह का नाश्ता बनेगा बच्चों का फेवरेट, ट्राय करें ये टेस्टी और स्पेशल स्टफ्ड सूजी रोल रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
stuffed suji roll

AI generated image

Stuffed Suji Roll Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते को बच्चों का फेवरेट बनाना चाहते हैं तो स्टफ्ड सूजी रोल्स आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. यह बनने में आसान होने के साथ काफी ज्यादा हेल्दी भी है.

विज्ञापन

Stuffed Suji Roll Recipe: स्टफ्ड सूजी रोल एक हेल्दी, कुरकुरा और स्वादिष्ट सुबह का नाश्ता है जिसे आप बहुत कम तेल में बना सकते हैं. ये रोल्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट और फ्लेवरफुल होते हैं. इसे आप बच्चों के टिफिन, गेस्ट पार्टी या शाम की चाय के साथ भी परोस सकते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसे अगर बच्चे एक बार खा लेते हैं तो बार-बार इसे बनाने के लिए आपसे जिद करते हैं. तो आइये बताते हैं इसे बनाने की पूरी विधि.

स्टफ्ड सूजी रोल के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – आधा कप या फिर जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 टेबलस्पून
  • हल्दी – एक चौथाई टीस्पून
  • इनो फ्रूट सॉल्ट – आधा टीस्पून या बेकिंग सोडा
  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज के मैश किए हुए
  • हरी मटर – एक चौथाई कप उबली हुई
  • गाजर – एक चौथाई कप कद्दूकस की हुई
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – एक चौथाई टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

स्टफ्ड सूजी रोल बनाने की विधि

  • एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें.
  • उसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और थोड़ी देर भूनें.
  • अब उबले हुए आलू, गाजर, मटर डालें और मसाले मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अंत में धनिया पत्ती मिलाकर स्टफिंग को ठंडा होने दें.
  • अब एक बाउल में सूजी, दही, नमक, हल्दी और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं.
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब इनो/सोडा डालें और अच्छे से मिक्स करें.
  • अब नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल लगाएं.
  • बैटर फैलाकर पतली शीट या फिर चिल्ला की तरह गोल फैलाएं.
  • हल्का पक जाने पर उसमें स्टफिंग रखें और धीरे से रोल कर लें.
  • रोल को चारों तरफ से सेकें जब तक वह सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए.
  • इन स्टफ्ड सूजी रोल्स को आप मिंट चटनी, टमैटो सॉस या दही के साथ परोस सकते हैं. इन्हें एयर फ्रायर में भी क्रिस्प किया जा सकता है.

स्टफ्ड सूजी रोल बनाने के लिए कुछ टिप्स

  • आप स्टफिंग में पनीर, स्वीट कॉर्न या चीज़ भी ऐड कर सकते हैं.
  • बैटर को बहुत पतला न रखें वरना रोल बनाने में टूट सकता है.
  • इसे पहले से बनाकर गर्म करके भी परोसा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Suji Kheer Recipe: बच्चों को खिलाएं कुछ मीठा और पौष्टिक, इस तरह मिनटों में तैयार करें सूजी की स्वादिष्ट खीर

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola