ePaper

Spicy Mushroom Biryani Recipe: मसालेदार स्वाद से भरपूर वेज बिरयानी बनाएं घर पर

Updated at : 13 Oct 2025 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Mushroom Biryani Recipe

Spicy Mushroom Biryani Recipe: 1. मसालेदार मशरूम बिरयानी की इस आसान रेसिपी को घर पर बनाएं और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाएं. जानें स्टेप बाय स्टेप विधि.

विज्ञापन

Spicy Mushroom Biryani Recipe: बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाज़मी है, और जब उसमें हो हेल्दी और टेस्टी मशरूम का ट्विस्ट, तो बात ही कुछ और हो जाती है. स्पाइसी मशरूम बिरयानी एक आसान और स्वादिष्ट वेज रेसिपी है जिसे आप खास मौके या वीकेंड डिनर के लिए ट्राय कर सकते हैं. इस रेसिपी में चावल, ताजे मशरूम और देसी मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है, जो इसे हर एक बाइट में फ्लेवरफुल बनाता है.

Spicy Mushroom Biryani Recipe: स्पाइसी मशरूम बिरयानी के लिए आवश्यक सामग्री

mushrooms
Mushrooms
  • बासमती चावल – 2 कप (30 मिनट पानी में भिगोए हुए)
  • मशरूम – 200 ग्राम (साफ और स्लाइस किए हुए)
  • प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • दही – ½ कप
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1 टीस्पून
  • बिरयानी मसाला – 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • हल्दी – ¼ टीस्पून
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
  • पुदीना पत्ते – 2 टेबलस्पून
  • घी या तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • केसर वाला दूध – 2 टेबलस्पून (ऑप्शनल)

Mushroom Dum Biryani Recipe: मशरूम बिरयानी बनाने की विधि

Mushroom Dum Biryani Recipe: मशरूम बिरयानी बनाने की विधि
Mushroom dum biryani recipe: मशरूम बिरयानी बनाने की विधि

एक पैन में पानी उबालें, नमक डालें और चावल को 80% तक पकाएं. फिर छानकर साइड में रख दें.
कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज को सुनहरा भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और कटे टमाटर डालें. जब टमाटर गल जाए, तब दही मिलाएं और सभी सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, बिरयानी मसाला) डालें.

अब इसमें मशरूम डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं. हरा धनिया और पुदीना भी डालें. एक भारी तले के बर्तन में सबसे पहले मशरूम मसाला डालें, फिर एक परत चावल की. इसी तरह सारी परतें लगाएं. ऊपर से केसर दूध डालें और थोड़ा घी टपकाएं.
बर्तन को ढककर 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर दम पर पकाएं ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से चावल में समा जाए.

आपकी टेस्टी और खुशबूदार स्पाइसी मशरूम बिरयानी तैयार है. इसे रायता, सलाद और पापड़ के साथ गर्मागर्म परोसें.

Also Read:Grilled Cheesy Broccoli Sandwich: बच्चों और बड़ों का मनपसंद स्नैक चीजी ग्रिल्ड ब्रोकली सैंडविच

Also Read: Jackfruit Biryani Recipe: घर पर बनाएं कटहल बिरयानी स्टेप बाय स्टेप करें ये रेसपी फॉलो

Also Read: Gobhi Dum Biryani Recipe: फूलगोभी वाली शाही बिरयानी बनाकर तो देखें, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola