झारखंड में मिलने वाली घोंघे की सब्जी के आगे मटन-चिकन भी फेल, जानें रेसिपी और इसके फायदे

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Snail Benefits, Pic Credit- Feepik

Snail Benefits: झारखंड में घोंघे की सब्जी को लोग बड़े चाव से खाते हैं. इसमें विटामिन बी 6 और विटामिन ए समेत कई तरह के जरूरी तत्व पाये जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है.

विज्ञापन

Snail Benefits In Hindi, Ghongha recipe: झारखंड में नॉन वेज के दिवाने लोग कई प्रकार के मांस का सेवन करते हैं. इनमें से एक घोंघा की सब्जी है. यह एक ऐसा डिश है जिसे यहां के लोग बड़े चाव से खाते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है, जो सेहत के लिए भी अच्छा है. दरअसल यह एक समुद्री जीव है जो नदी तलाब के साथ खेतों जमे पानी में मिलता है.

कैसे तैयार होती है यह सब्जी

सबसे पहले इसे घोंघे को गर्म पानी में उबाला जाता है. इसके बाद इसे साफ पानी से अच्छी तरह धोया जाता है. फिर इसके सेल को स्टिक मदद से हटाते हैं. इसके बाद एक सेफ्टी पिन की मदद से अंदर की मीट को निकाला जाता है.

Also Read: शराब पीने वाले ये 5 जरूरी बातें जान लें, नहीं तो होगा पछतावा

पहले घोंघे से निकाली गयी मीट को किया जाता है रोस्ट

सबसे पहले घोंघे से निकाली गयी मीट को रोस्ट किया जाता है, ताकि इसकी स्मेल चली जाए. इसके बाद एक पैन में तेल डालकर प्याज और मिर्च को भूनते हैं. फिर इसमें अदरख लहसून का पेस्ट डालते हैं. इसके बाद मीट मसाला, गर्म मसाला, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर का घोल बनाकर इसे डालकर अच्छी तरह से भून लें. इसके बाद इसमें रोस्ट किया हुआ मीट को भी डालकर थोड़ी देर पकने दें. इसके बाद यह सर्व करने के लिए तैयार हो जाता है. लोग इसे अपनी इच्छा के अनुसार रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

क्या क्या हैं फायदे

घोंघा में विटामिन बी 6 और विटामिन ए समेत मैग्नीशियम, फॉसफोरस, जिंक, आयरन, पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर में कई समस्याओं में कारगर माने जाते हैं. यह पुरुष और महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में बहुत साबित होता है. इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल कम करने, हार्ट और किडनी की बीमारी से बचने में भी मददगार है. इसके अलावा यह कुपोषित बच्चों के लिए भी काफीन उपयोगी माना जाता है. क्योंकि यह आयरन की पूर्ति करता है.

Also Read: Baby Names: आपके घर की लक्ष्मी की शोभा बढ़ाएंगे ये खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola