शराब पीने वाले ये 5 जरूरी बातें जान लें, नहीं तो होगा पछतावा
Alcohol Drinking Tips
Alcohol Drinking Tips: शराब पीने वालों को कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. ये ऐसी चीजें जिसे जरूर फॉलो करना चाहिए. नहीं तो इसका अधिक नुकसान होगा.
Alcohol Drinking Tips: डॉक्टर्स हेल्दी लाइफ के लिए हमेशा शराब पीने से बचने की सलाह देते हैं. इसके बावजूद लोग पार्टी या किसी खास मौके पर इसका सेवन जरूर करते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जो इसका नियमित तौर पर सेवन करते हैं. वे इसे छोड़ने की कोशिश तो करते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं. लेकिन अगर आप इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.
शराब पीने से पहले और बीच में जरूर कुछ न कुछ खाएं
खाली पेट शराब पीने से बचना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से शराब तेजी से ब्लडस्ट्रीम में तेजी से जाएगा. जिससे जल्दी नशा होने लगेगा. लेकिन अच्छी तरह से भोजन करने के बाद यह शराब के अवषोषण को धीमा कर देता है. शराब पीने के बाद भी अच्छा भोजन करें.
शराब पीते समय क्या खाना चाहिए
शरीब पीते समय कई लोग नमकीन स्नैक्स खाते हैं. लेकिन इससे बचना चाहिए. इसकी जगह आप मखाने, ड्राइफ्रूट, मूंगफली, सलाद खा सकते हैं. साथ ही शराब पीने से पहले अच्छी तरह से पानी जरूर पी लें.
Also Read: Unique Baby Names: आपके छोटे से गुलाब के लिए सबसे सुंदर नामों की लिस्ट
शराब पीते समय शर्त लगाने से बचें
शराब पीने के दौरान कई लोग शर्त लगाते हैं कि कौन अधिक पियेगा. या फिर कई लोग बगैर पानी के शराब पीते हैं. जो सही नहीं है. हाल के दिनों कर्नाटक से ऐसी खबरें सामने आयी थी, जिसमें एक युवक ने नीट पांच बोतल शराब पी ली. जिससे उसकी मौत हो गयी. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. इसके अलावा शराब को एनर्जी ड्रिंक के साथ पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नुकसान होता है.
धीरे से पिएं शराब
कई लोग शराब को तेजी से पीकर खत्म करना चाहते हैं. लेकिन ऐसा करना अधिक नुकसानदेह है. क्योंकि शरीर प्रति घंटे केवल एक स्टैंडर्ड ड्रिंक को ही प्रोसेस कर सकता है. लेकिन अगर आप तेजी से पियेंगे बीएसी यानी कि बल्ड एल्कोहल लेवल अधिक होगा.
न करें नियमित तौर पर शराब का सेवन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों को नियमित तौर पर शराब का सेवन नहीं करना चाहए. वहीं, हफ्ते में 10 से अधिक ड्रिंक नहीं करना चाहिए और एक दिन में चार ड्रिंक से अधिक नहीं पीना चाहिए.
Also Read: Travel: ककोलत जलप्रपात: एक ऐसा झरना जहां कृष्ण भी नहाने आया करते थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










