ePaper

Slipper Remedy: मंदिर में चप्पल चोरी हो जाए तो समझें आप पर होने वाली है पैसों की बारिश

Updated at : 19 Feb 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Slipper Remedy

Slipper Remedy

Slipper Remedy : तो जानिए इस अजीब लेकिन दिलचस्प मान्यता का क्या राज है .

विज्ञापन

Slipper Remedy: क्या आपने कभी सुना है कि मंदिर से चप्पल चोरी होना शुभ संकेत हो सकता है. जी हां यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे एक सकारात्मक संकेत माना जाता है.ऐसा माना जाता है कि मंदिर से चप्पल चोरी होने से आपके जीवन में आने वाली आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलते हैं.तो जानिए इस अजीब लेकिन दिलचस्प मान्यता का क्या राज है और कैसे इस घटना से जुड़ा एक सकारात्मक असर आपके जीवन में देखने को मिल सकता है.

कब और कैसे करें यह उपाय

यह विशेष उपाय आपको शनिवार के दिन करना है. इसके लिए आपको अपनी एक सस्ती चप्पल या जूते लेकर मंदिर जाना है. मंदिर से लौटते समय इन चप्पलों को वहीं छोड़कर आ जाना है. इस प्रक्रिया के दौरान चप्पल के माध्यम से आपके साथ आई हुई गरीबी और दरिद्रता मंदिर के बाहर छोड़ दी जाती है. इस उपाय से आपके जीवन में समृद्धि और धन की प्राप्ति हो सकती है.

नई चप्पल खरीदें

इस उपाय को और प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को अपने लिए एक नई चप्पल खरीदें और शनिवार को मंदिर में इसे छोड़कर वापस घर आ जाएं. इससे शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है और आपके जीवन में आने वाली रुकावटें समाप्त होती हैं.

ग्रह दोष और शनि के कष्ट से मुक्ति

ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को करने से शनि के कष्ट से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. इसके अलावा इस उपाय से पैरों के माध्यम से आने वाली बीमारियों से भी राहत मिल सकती है.

चप्पल चोरी होने पर क्या करें

अगर किसी कारणवश आपकी चप्पल मंदिर में चोरी हो जाती है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. यह एक अच्छा संकेत है.इसका मतलब है कि आपकी गरीबी और दरिद्रता खत्म हो चुकी है और अब आपके जीवन में समृद्धि का मार्ग खुलेगा.

Alos Read : Vastu Tips For Clock Placement: घड़ी को लगाएं सही दिशा में, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola