Sleep Talking Problem: आपको भी है नींद में बोलने की आदत तो हो जाएं सावधान, इसके पीछे छिपा है सेहत से जुड़ा कारण
Published by : Rani Thakur Updated At : 04 Dec 2025 8:31 AM
(Image - AI)
Sleep Talking Problem: बहुत सारे लोगों की ऐसी आदत होती है कि वे रात को नींद में बड़बड़ाते हैं. आप भी अगर इस समस्या से पीड़ित हैं तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य कारण हो सकते हैं.
Sleep Talking Problem: नींद में बोलने की आदत बहुत सारे लोगों को होती है लेकिन वे इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं. पहली बात तो ये है कि जिसे नींद में बोलने की आदत होती है उसे जब तक कोई दूसरा व्यक्ति न बताए उसे पता ही नहीं चलता है. नींद में बोलने की इस आदत को आमतौर पर लोग इग्नोर करते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि इसके पीछे हेल्थ कारण जुड़े हो सकते हैं. यह बीमारी कई लोगों को होता है, जिसे स्लीप डिसऑर्डर कहा जाता है. अगर आपको भी ये समस्या है तो जरूरी है कि आप इस समस्या के कारणों और उपाय का पता लगाएं.
नींद में बोलने की वजह
- जेनेटिक
- डिप्रेशन के इलाज के लिए ली जाने वाली दवाइयां
- अन्य मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर
- हाई ब्लड प्रेशर
- मिर्गी
- अस्थमा
- स्लीप डिसऑर्डर
समाधान
- सोने का एक रूटीन निर्धारित करें.
- रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
- सोने के पहले कैफीन वाली चीजें ना लें.
- शराब का सेवन बिल्कुल कम कर दें.
- अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें.
- अपने कमरे में रोशनी जलाकर ना रखें.
- इस समस्या में एक्सपर्ट की सलाह लें.
इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Winter Cold: बदलते मौसम में आप भी हैं सर्दी-खांसी से परेशान, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू रामबाण इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










