Skincare Tips: सर्दियों में बार-बार ड्राई हो रही स्किन? टेंशन न लें, इन चीजों की मदद से वापस पाएं खोया हुआ मॉइस्चर

winter-tips
Skincare Tips: अगर सर्दियों के इन दिनों में आपकी त्वचा बार ड्राई हो रही है तो ऐसे में आप घर पर मौजूद इन चीजों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
Skincare Tips: सर्दियों के दिनों में स्किन का ड्राई हो जाना एक आम समस्या है. इस समस्या से हर किसी को गुजरना पड़ता ही है. बता दें सर्दियों के दिनों में हमारी त्वचा अपना मॉइस्चर काफी आसानी से खो देती है जिस वजह से हमारी त्वचा ड्राई हो जाती है. कई बार समस्या को अगर समय रहते न सुलझाया जाए तो ऐसे में त्वचा से भी फटने लग जाती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनकी त्वचा सर्दियों के इन दिनों में बार-बार ड्राई होकर सफेद दिखने लगती है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप काफी आसानी से अपनी त्वचा से खोये हुए मॉइस्चर को वापस हासिल कर सकते हैं. तो चलिए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
हनी और ग्लिसरीन
अगर सर्दियों में आपकी त्वचा बार-बार ड्राई हो जाती है तो ऐसे में शहद और ग्लिसरीन से बेहतर आपके लिए शायद ही कुछ और हो. इन दोनों चीजों को जब आप मिक्स करके अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो ऐसे में आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेशन मिलता है. केवल यहीं नहीं, इसके इस्तेमाल से आपके त्वचा की बनावट भी बेहतर हो जाती है.
Also Read: अब सर्दियों में भी चेहरे पर नहीं आएंगे एक्ने और पिंपल्स, इस तरह रखें खुद को खूबसूरत
Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर नहीं अब दिखेंगी झुर्रियां, इस पाउडर के इस्तेमाल से ग्लोइंग भी बनेगी त्वचा
एलोवेरा
चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है. जब आप अपनी त्वचा पर एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में उसे अंदर से मॉइस्चर या फिर हाइड्रेशन मिलता है. जब आप अपने चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड रहती है.
गुलाब जल
त्वचा की खोयी हुई निखार को वापस लाने और उसे खूबसूरत बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप अपनी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. गुलाब जल आपकी मदद ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने में भी कर सकता है. जब आप गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा मॉइस्चर को लॉक कर लेती है. केवल यहीं नहीं, इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन तेजी से हील भी होने लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




