ePaper

Beauty Tips: चेहरे पर न झुर्रियां दिखेंगी और न ही एक्ने का रहेगा खतरा, जानें और क्या हैं कच्चे आलू के फायदे

Updated at : 21 Nov 2024 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Facial For Glowing Skin

Facial For Glowing Skin

Beauty Tips: अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कच्चे आलू का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं. अगर आप कच्चे आलू का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई तरह के अन्य फायदे भी मिलते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: अक्सर हमारी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए हम मार्केट में मौजूद महंगे और केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. खासकर जब बात आती है झुर्रियों या फिर एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने की तब. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार इनका उल्टा ही प्रभाव हमारी त्वचा पर देखने को मिलता है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी मददगार होने वाली है जो चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों और एक्ने की समस्या से परेशान हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से अपने किचन में ही मौजूद कच्चे आलू को अपने चेहरे पर रगड़कर इस तरह की कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

फाइन लाइन्स से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखाई देने लगी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कच्चे आलू को काटकर उसे अपने पूरे चेहरे पर रगड़ लेना होगा. जब आप रेगुलर बेसिस पर ऐसा करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करता है और साथ ही आपको झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से छुटकारा भी दिला सकता है.

Also Read: Beauty Tips: अब नहीं सताएगा स्किन ऑइली होने का डर, घर पर बने फेस मास्क दिलाएंगे आपको राहत

Also Read: Winter Skincare Tips: सर्दियों में भी सॉफ्ट और ग्लोइंग रहेगी आपकी त्वचा, इन खास बातों का रखें ख्याल

एक्ने की समस्या से राहत

जब आप कच्चे आलू को अपने चेहरे पर रगड़ते हैं तो ऐसे में यह आपको एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. आलू आपकी त्वचा से एक्सेस ऑइल को निकालकर एक्ने या फिर मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करता है. कच्चे आलू में एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो पोर्स को साफ करने में मदद करते हैं. ऐसा होने की वजह से आपको पिंपल्स की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है.

डार्क सर्कल्स में फायदेमंद

अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे या फिर कहें तो डार्क सर्कल्स हैं तो इससे भी छुटकारा दिलाने में कच्चा आलू आपकी काफी मदद कर सकता है. बता दें कच्चे आलू में एन्जाइम्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को ठंडक दिलाते हैं और सूजन की समस्या से आपको राहत भी दिलाते हैं. जब आप रेगुलर बेसिस पर अपनी त्वचा पर कच्चे आलू को रगड़ते हैं तो ऐसे में आपको डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

त्वचा की रंगत में निखार

अगर आप एक ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं तो ऐसे में कच्चे आलू को काटकर इसे अपने चेहरे में रगड़ सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन्स आपकी त्वचा को फ्री रैडिकल्स से बचाकर रखते हैं और इसके साथ ही इसे हाइड्रेटेड भी रखते हैं.

Also Read: Beauty Tips: भूलकर भी न करें इस तरह के लिप बाम का इस्तेमाल, फायदे की जगह होगा नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola