Skincare Tips: रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये चमत्कारी चीज, सुबह तक बच्चे की तरह सॉफ्ट हो जाएगी आपकी त्वचा

pic credits: unsplash
Skincare Tips: आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लेना है. जब आप इस चीज को अपने चेहरे पर लगा लेते हैं तो आपकी त्वचा एक छोटे बच्चे जैसी सॉफ्ट हो जाती है.
Skincare Tips: गर्मियों के इन दिनों में स्किन से जुड़ी हमें कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लगती है. ऐसे में हमारे दिमाग में ख्याल आता है कि काश बाहर जाने से अच्छा घर पर ही धूप से बचे रहने का मौका मिल जाए. ऐसा तो संभव है ही नहीं क्योंकि किसी न किसी कारण से घर से बाहर निकलना पड़ ही जाता है. जब आप इस कड़ी धूप में घर से बाहर निकलते हैं तो आपकी त्वचा में मौजूद सारा मॉइस्चर कहीं गुम सा हो जाता है. आपकी त्वचा ड्राई और बेजान लगने लगती है. अगर आपके साथ ही यह समस्या है तो आपको एलोवेरा का इस्तेमाल अपने चेहरे पर जरूर ही करना चाहिए. यह एक ऐसी है जिसका इस्तेमाल स्किनकेयर में काफी लंबे समय से किया जाता रहा है. चलिए जानते हैं आपको क्यों करना चाहिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल.
क्यों फायदेमंद है एलोवेरा?
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें एलोवेरा के इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग बना जाती है क्योंकि इसमें आपको मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं. नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा अंदर से खूबसूरत बनती है. केवल यहीं नहीं, जब आप एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपकी स्किन को सभी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं और साथ ही आपकी स्किन हाइड्रेटेड भी रहती है. चलिए जानते हैं एलोवेरा के इस्तेमाल से होने वाले अन्य फायदों के बारे में.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
रात में चेहरे पर एलोवेरा लगाने से होते हैं ये फायदे
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खूबसूरत बने तो ऐसे में आपको रात के समय चेहरे पर एलोवेरा लगाकर सोना चाहिए. इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे तरह से साफ कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी त्वचा से टैनिंग हट जाती है और साथ ही स्किन रिपेयर भी होती है. केवल यहीं नहीं, एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और अगर आपकी स्किन पर कोई दाग है तो वह भी कम हो जाता है.
कोलेजन लेवल्स बूस्ट करने में करता है मदद
अगर आपके चेहरे पर झाईयां या फिर उसके दाग है तो ऐसे में भी आपको एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. रोजन रात को सोने से पहले एलोवेरा का इस्तेमाल करने से झाईयों के दाग और धब्बे कण होते हैं और साथ ही कोलेजन का प्रोडक्शन भी बूस्ट हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: निखर कर बाहर आएगी त्वचा की खूबसूरती, कॉफी के साथ इन चीजों को मिलाकर करें चेहरे पर इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










