Skin Care Tips: घर बैठे पाएं चमकदार त्वचा, इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

skin care ( AI Image)
Skin Care Tips: स्किन की चमक को वापस लाने या बरकरार रखने के लिए आप इन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन फेस पैक को बनाने का तरीका.
Skin Care Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा निखरी, मुलायम और दमकती रहे. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. धूप, धूल और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हमारी त्वचा डल, रूखी और थकी हुई नजर आने लगती है और ग्लो कम हो जाता है. ऐसे में घर पर बने स्किन केयर फेशियल पैक सबसे आसान और असरदार विकल्प बन जाते हैं. इन पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन की चमक को वापस से लौटा सकते हैं. आप घर पर आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर इन फेस पैक को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इन पैक को तैयार करने का तरीका.
चंदन से तैयार करें पैक
आप स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए चंदन से फेस पैक तैयार करें. आप चंदन पाउडर को लें और इसमें आप गुलाब जल को मिला दें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. इसे आप फेस पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर धो कर साफ कर लें. ये स्किन की चमक को बनाए रखने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: टैनिंग हटाएं आसान घरेलू उपायों से, इन तरीकों से घर पर पाएं ग्लोइंग स्किन
कॉफी और शहद का इस्तेमाल
आप कॉफी और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पैक डेड स्किन को हटाकर स्किन को साफ करता है. इसका इस्तेमाल स्किन को ब्राइट बनाता है. इस पैक को बनाने के लिए आप कॉफी पाउडर में शहद को मिक्स करें. इसे फेस पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद साफ कर लें.
बेसन का फेस पैक
आप स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए बेसन का पैक यूज कर सकते हैं. आप बेसन, दही और हल्दी से फेस पैक को तैयार करें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट के बाद साफ कर लें. ये फेस पैक स्किन को चमकदार बनाता है.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










