Skin Care Tips: रूखी और बेजान त्वचा की टेंशन खत्म, ड्राई स्किन में अपनाएं ये टिप्स

Updated:
विज्ञापन
dry skin care

dry skin care ( AI image)

Skin Care Tips: धूल, धूप या स्किन केयर में लापरवाही की वजह से त्वचा की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है. इसके लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का यूज करते हैं. कई लोग ड्राई स्किन की समस्या से भी परेशान रहते हैं. ऐसे में जानते हैं कुछ स्किन केयर टिप्स.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि फेस पर ग्लो बना रहे. लेकिन कई कारण जैसे धूल, धूप या स्किन केयर में लापरवाही की वजह से त्वचा की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है. अक्सर लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं. ये प्रॉब्लम ठंड के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है पर कुछ लोगों के साथ ये समस्या बनी रहती है. ड्राई स्किन के कारण त्वचा से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है और ये आपके खूबसूरती को भी कम कर देती है. इस आर्टिकल से जानते हैं आपको कुछ असरदार उपाय जो ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही आसान और प्रभावी स्किन केयर टिप्स के बारे में.

चेहरे को रखें साफ

अगर आप भी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान है तो फेस वॉश पर ध्यान जरूर दें. आप दिन में कम से कम दो बार चेहरे को साफ करें. स्किन में गंदगी के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें. 

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और खूबसूरत, इन तरीकों से पाएं चमकदार स्किन 

इस बात का रखें खास ख्याल 

स्किन की केयर में जरूरी है मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप मॉइस्चराइजर को जरूर यूज करें. आप सनस्क्रीन को बिल्कुल भी स्किप न करें. अगर आप बाहर नहीं भी जा रहे हैं तो भी आप सनस्क्रीन को अप्लाई करें. 

मास्क का इस्तेमाल 

स्किन को ड्राइनेस से बचाने के लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऐसे फेस मास्क का यूज करें जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है. आप फेस मास्क को घर पर आसनी से तैयार कर सकते हैं. 

पानी और सही खाना 

स्किन को हेल्दी और प्रॉब्लम से दूर रखने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. स्किन के लिए सही पोषण भी जरूरी है. डाइट में आप फ्रूट और सब्जियों का सेवन करें.

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी? छुटकारा पाने के इन घरेलू तरीके का करें यूज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola