ePaper

भारत में रहकर सिंगापुर का मजा लेना है तो इन जगहों पर चले जाएं, खूबसूरती देख आंखें फटी की फटी रह जाएगी

Updated at : 21 Dec 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Singapore Like City In India

Singapore Like City In India

Singapore Like City In India: भारत में रहकर भी आप सिंगापुर जैसी खूबसूरती और अनुभव का आनंद ले सकते हैं. बेंगलुरु की उलसूर और हेब्बल झील, पुणे और हैदराबाद के बोटैनिकल गार्डन, जयपुर और नागपुर के लेक राइड, दिल्ली और मुंबई के मॉल और कोलकाता व चंडीगढ़ के लाइटेड वॉटरफ्रंट्स आपको ऐसा अनुभव देगा जैसे आप सिंगापुर में ही घूम रहे हों.

विज्ञापन

Singapore Like City In India: अगर आप विदेश जाने का सपना तो देखते हैं, लेकिन भारत से बाहर यात्रा नहीं कर पाते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं. क्योंकि भारत में ही ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आप सिंगापुर जैसी खूबसूरती और अनुभव का आनंद ले सकते हैं. हरियाली, आधुनिकता, पानी के किनारे का दृश्य और शानदार डिजाइन ये सब आपको ऐसा महसूस कराएगा जैसे आप सिंगापुर में ही घूम रहे हों.

लेक साइड फाउंटेन और आधुनिक वॉकवे बेंगलुरु

बेंगलुरु के उलसूर झील और हेब्बल झील पर बने वॉटरफ्रंट एरिया में टहलते हुए आप सिंगापुर की मारिना बे सैंड्स की याद ताजा कर सकते हैं. चमकती लाइट्स और फाउंटेन शो का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.

Also Read: New Year Friend Trip Ideas: जन्नत के एहसास संग दोस्तों संग यहां मनाएं न्यू इयर का जश्न, शानदार नजारे जीत लेंगे दिल

बोटैनिकल गार्डन और हरियाली का आनंद लेने के लिए पुणे और हैदराबाद बेस्ट

सिंगापुर के गार्डेन्स बाय दे वे की तरह, पुणे और हैदराबाद के बोटैनिकल गार्डन और ग्रीन वॉकवे आपको फोटोज और वॉकिंग के लिए आदर्श जगह देते हैं. यहां की खूबसूरत प्लांटिंग और फ्लावर डोम का अनुभव आपको सिंगापुर जैसा लगेगा.

वाटरफॉल और लेक राइड का आनंद ले सकते हैं जयपुर और नागपुर में

जयपुर के जवाहर सर्कल गार्डन और नागपुर के फुटाला झील पर आप आर्टिफिशियल वाटरफॉल और बोट राइड का मजा ले सकते हैं. लेक पर बोटिंग और साइकिलिंग करते हुए आप सिंगापुर के शांत और रिलैक्सिंग माहौल का अनुभव कर सकते हैं.

मॉल और शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट का अनुभव मुंबई और दिल्ली में

सिंगापुर की ऑर्चर्ड रोड की तरह, मुंबई और दिल्ली के मॉल में आधुनिक डिजाइन, फाउंटेन और लाइटिंग का कमाल देखने को मिलता है. यहां सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, बल्कि फूड कोर्ट और स्टाइलिश कैफे का अनुभव भी शानदार है.

रोशनी और रात का अनुभव कोलकाता और चंडीगढ़ में ले सकते हैं

सिंगापुर की खूबसूरती रात में और बढ़ जाती है. कोलकाता के इको पार्क और चंडीगढ़ के सुखना झील वाटर फ्रंट में रात के समय लाइट शो और नेचर का संगम देखने को मिलता है, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.

Also Read: Travel Tips In Fog: कोहरे में सफर बन सकता है खतरनाक, निकलने से पहले जरूर जान लें ये टिप्स

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola