Hand Care in Winter: सर्दियों में भी सॉफ्ट रहेंगे आपके हाथ, बस फॉलों करें ये आसान टिप्स

Updated at : 10 Dec 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Simple Tips foR Hand Care in Winter

Simple Tips foR Hand Care in Winter (Image - Getty)

Hand Care in Winter: जाड़े के दिनों में हाथों की त्वचा का ख्याल रखना चैलेंजिंग हो जाता है. यहां बताए जा रहे कुछ जरूरी टिप्स को आजमाकर आप इससे राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन

Hand Care in Winter: ठंड का मौसम आते ही त्वचा की परेशानी बढ़ना आम बात है. त्वचा के लिए यह मौसम बहुत ही मुश्किल भरा होता है. शुष्क हवाओं की वजह से हाथों की नमी कम हो जाती है और त्वचा फटने लगता है. इस सीजन में बार-बार हाथ धोने से त्वचा रूखी और खुरदरी हो जाती है.

सही देखभाल जरूरी

कई बार तो ऐसा होता है कि त्वचा फटने की वजह से ब्लड भी निकलने लगता है. इसके लिए आपको अपनी हाथों का सही देखभाल करने की जरूरत है. ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप जाड़े में हाथों की कोमलता और नमी को बरकरार रख सकते हैं. हम आपको ऐसे स्किन केयर टिप्स बताएंगे जिसे आजमाकर आप सर्दियों में आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हुए अपनी हाथों को फटने से बचा सकते हैं.

हाथों को सॉफ्ट रखने के टिप्स:

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल

जाड़े के दिनों में हाथ धोने से त्वचा की नमी छीन जाती है. इससे बचने के लिए हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना मत भूलें. इससे त्वचा मुलायम होने के साथ-साथ फटना भी बंद हो जाएगा.

गुनगुने पानी का इस्तेमाल

सर्दियों के सीजन में आप हाथ धोने के लिए गुनगुने पाना का ही इस्तेमाल करें. हाथों को धोने के बाद आप हल्के तौलिए से थपथपाकर ही उसे सुखाएं.

नाइट केयर रूटीन जरूरी

सर्दियों की रात में आप सोने से पहले हाथों पर खास ध्यान रखें. इसके लिए नाइट स्‍क‍िन केयर रूटीन फॉलो करना सही रहेगा. एक रिच हैंड क्रीम लगाकर सोने से त्वचा को पूरी रात पोषण मिलेगा. इससे आपकी त्वचा रिपेयर होगी.

त्वचा को करें स्क्रब

हाथों की डेड स्किन को हटाने के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर तैयार करें. शुगर और ऑलिव ऑयल से बना होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है. स्क्रब करने से त्वचा गहराई से साफ होता है.

सल्फेट फ्री साबुन लगाएं

इस मौसम में आप बिना सल्फेट वाले साबुन का चयन करें. ऐसे साबुन त्‍वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे. साथ ही आप ठंडी में हाथ धोते समय ज्यादा झाग बनाने वाले साबुनों का इस्‍तेमाल भी कम करें. बेहतर होगा आप इस सीजन में साबुन के विकल्प के रूप में माइल्ड हैंडवॉश का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Winter Cold: बदलते मौसम में आप भी हैं सर्दी-खांसी से परेशान, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू रामबाण इलाज  

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola