Simple Mehndi Design: मिनटों में पाएं ट्रेंडी लुक,ये सिंपल मेहंदी डिजाइन हैं कमाल के
Published by : Shinki Singh Updated At : 03 May 2025 5:41 PM
Simple Mehndi Design: सिंपल मेहंदी डिजाइन आज कल काफी ट्रेंड कर रहा है.ऐसे में आप भी अपने हाथों पर इन लेटेस्ट सिंपल मेहंदी डिजाइन काे जरुर ट्राय करें.
Simple Mehndi Design: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास घंटों बैठकर मेहंदी डिजाइन लगवाने का समय नहीं रहता है. ऐसे में आजकल सिंपल मेहंदी डिजाइन्स का क्रेज खूब बढ़ा है.आज कम लड़कियां झटपट मेहंदी लगवा लेना चाहती हैं.

आजकल मिनिमल डिजाइन बहुत ट्रेंड में हैं. इसमें आप सिर्फ कुछ सीधी रेखाएं, डॉट्स, छोटे त्रिकोण या वृत्त बनाकर एक स्टाइलिश लुक पा सकते हैं.ये डिजाइन बहुत ही क्लासी और सोबर लगते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है.

अरेबिक मेहंदी में बोल्ड लाइन्स और खाली जगह का इस्तेमाल होता है. ये डिजाइन आमतौर पर हाथ के एक तरफ या पैर के किनारे पर बनाए जाते हैं. पतली बेलें और बड़े मोटिफ्स अरेबिक मेहंदी को सिंपल लेकिन आकर्षक बनाते हैं.

फूल और पत्तियों के डिजाइन हमेशा से ही मेहंदी में लोकप्रिय रहे हैं. सिंपल फ्लोरल मोटिफ्स में आप छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और बेलें बना सकते हैं.आप सिर्फ हथेली के बीच में एक बड़ा फूल बना सकते हैं और किनारों पर छोटी पत्तियां या डॉट्स लगा सकते हैं.

अगर आपके पास कम समय है या आप सिर्फ अपनी उंगलियों को सजाना चाहती हैं तो उंगली मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा. इसमें आप हर उंगली पर अलग-अलग छोटे-छोटे डिजाइन बना सकती हैं जैसे कि पत्तियां, फूल, चेक पैटर्न या साधारण बेलें.

टिक्की डिजाइन में हथेली के बीच में एक गोल या अंडाकार आकृति बनाई जाती है और उसके आसपास छोटे-छोटे मोटिफ्स बनाए जाते हैं. यह डिजाइन बहुत ही पारंपरिक और सुंदर लगता है और इसे बनाना भी आसान होता है.

लेस पैटर्न मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत ही नाजुक और खूबसूरत लगती हैं. इसमें पतली-पतली लाइन्स और घुमावदार आकृतियों का इस्तेमाल होता है जो लेस की तरह दिखती हैं.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम
Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










