Suji Malpua Recipe: मेहनत और सामग्री कम लेकिन स्वाद में उतना ही जबरदस्त, इस तरह आसानी से घर पर बनाएं सूजी का मालपुआ

Updated:
विज्ञापन
Suji malpua recipe

Suji Malpua Recipe: अगर आप अपने घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो कि काफी ज्यादा खास और सभी के दिलों पर राज करने वाला हो तो ऐसे में सूजी के मालपुए से बेहतर शायद ही कुछ और हो. आज हम आपको इसकी सबसे आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Suji Malpua Recipe: अगर आप किसी खास मौके पर या व्रत-त्योहार के समय कुछ मीठा और ट्रेडिशनल बनाना चाहते हैं, तो सूजी से बने मालपुए आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. सूजी के मालपुए स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं और इन्हें बनाना भी काफी ज्यादा आसान होता है. खास बात यह है कि इन्हें आप झटपट और कम सामग्री में भी आप तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी मालपुआ बनाने की सबसे आसान विधि.

सूजी मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • मैदा – 2 टेबल स्पून
  • दूध – 1 कप
  • चीनी – तीन चौथाई कप चाशनी के लिए
  • पानी – आधा कप चाशनी के लिए
  • सौंफ – 1 टीस्पून
  • इलायची पाउडर – आधा टीस्पून
  • घी – तलने के लिए
  • सूखे मेवे – सजाने के लिए काजू, बादाम और पिस्ता

ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

सूजी मालपुआ बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी और मैदा को अच्छे से मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध मिलाएं और एक गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • इसके बाद बैटर में सौंफ और इलायची पाउडर डालें. अगर बैटर बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध और मिला सकते हैं. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ज्यादा गाढ़ा ताकि मालपुए सही शेप में बनें.
  • अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं. जब चीनी अच्छे से घुल जाए और चाशनी में हल्की तार बन जाए तो गैस बंद कर दें. आप इसमें इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं या फिर चाहें तो केसर के धागे भी डाल सकते हैं.
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और जब घी हल्का गर्म हो जाए, तब एक चम्मच की मदद से बैटर को गोल आकार में डालें. दोनों तरफ से मालपुए को सुनहरा होने तक मीडियम आंच पर तलें.
  • तले हुए मालपुए को तुरंत गरम चाशनी में डालें और 1 से 2 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब इन गरमागरम मालपुओं को सूखे मेवों से सजाएं और गरम या हल्का ठंडा करके सर्व करें. आप अगर चाहें तो इन्हें ठंडा करके भी खा सकते हैं.

सूजी मालपुआ बनाने के लिए कुछ खास टिप्स

  • बैटर को सही समय तक फुलाना जरूरी है ताकि मालपुआ सॉफ्ट बने.
  • मालपुए को धीमी आंच पर ही तलें ताकि वे अंदर तक अच्छे से पक जाएं.
  • चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी या पतली न हो, एक तार की चाशनी सबसे बेस्ट होती है.

ये भी पढ़ें: Sabudana Idli Recipe: नाश्ते और व्रत के लिए नहीं मिलेगी इससे परफेक्ट रेसिपी, जानें मिनटों में साबुदाना इडली बनाने का तरीका

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola