सिंपल इडली को दें नया ट्विस्ट, सब्जियों की स्टफिंग से बनाएं हेल्दी नाश्ता

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन
PC: स्टफ्ड इडली रेसिपी (AI Generated)

PC: स्टफ्ड इडली रेसिपी (AI Generated)

Stuffed Idli Recipe: रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह हेल्दी स्टफ्ड इडली रेसिपी. हरी सब्जियों की स्टफिंग से बनी यह सॉफ्ट इडली बच्चों के टिफिन और ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

Stuffed Idli Recipe: अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें हेल्दी स्टफ्ड इडली. यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी है. इडली पहले से ही हल्का और हेल्दी फूड माना जाता है, लेकिन जब इसमें सब्जियों की स्टफिंग भर दी जाए तो इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. बच्चों के टिफिन, ऑफिस लंच या हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका.

Stuffed Idli Recipe: स्टफ्ड इडली बनाने के लिए सामग्री

इडली बैटर के लिए:

  • 2 कप तैयार इडली बैटर
  • थोड़ा सा तेल (ग्रीस करने के लिए)

स्टफिंग के लिए:

  • 1 छोटा गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1/4 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  • 2 बड़े चम्मच हरे मटर (उबले हुए)
  • 2 बड़े चम्मच पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच तेल
  • थोड़ा सा हरा धनिया
PC: AI Generated
PC: AI Generated

Stuffed Idli Recipe: ऐसे बनाएं हेल्दी स्टफ्ड इडली

1

एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब गाजर, शिमला मिर्च, मटर और स्वीट कॉर्न डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का पकाएं.

2

इसके बाद नमक, काली मिर्च और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें. आखिर में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें. आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है. 

3

इडली स्टैंड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस करें. अब हर सांचे में पहले थोड़ा सा इडली बैटर डालें.

4

उसके ऊपर एक चम्मच तैयार स्टफिंग रखें. फिर स्टफिंग को ढकते हुए ऊपर से थोड़ा और बैटर डाल दें. 

5

अब इडली को 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें. टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो समझिए इडली तैयार है. 

PC: Social Media
PC: Social Media

स्वाद बढ़ाने के लिए इन चीजों के साथ करें सर्व

गरमा-गरम स्टफ्ड इडली को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें.  चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर भी इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. 

क्यों है यह रेसिपी हेल्दी?

इस रेसिपी में इडली के साथ गाजर, मटर, शिमला मिर्च, कॉर्न और पनीर जैसी पौष्टिक चीजें इस्तेमाल होती हैं. इससे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं. यह कम तेल में बनती है और स्टीम होने की वजह से पचने में भी आसान होती है. जो लोग वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं या हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, उनके लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें: बच्चे नहीं खाते सब्जियां? ट्राई करें ये 7 क्रिएटिव रेसिपीज, बिना नखरे किए खाएंगे हर निवाला


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 25 minute Cook: 15 minute

Ingredients

  • 2 कप तैयार इडली बैटर
  • थोड़ा सा तेल (ग्रीस करने के लिए)
  • 1 छोटा गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1/4 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  • 2 बड़े चम्मच हरे मटर (उबले हुए)
  • 2 बड़े चम्मच पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच तेल
  • थोड़ा सा हरा धनिया

Instructions

  1. एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब गाजर, शिमला मिर्च, मटर और स्वीट कॉर्न डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का पकाएं.
  2. इसके बाद नमक, काली मिर्च और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें. आखिर में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें. आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है.
  3. इडली स्टैंड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस करें. अब हर सांचे में पहले थोड़ा सा इडली बैटर डालें.
  4. उसके ऊपर एक चम्मच तैयार स्टफिंग रखें. फिर स्टफिंग को ढकते हुए ऊपर से थोड़ा और बैटर डाल दें.
  5. अब इडली को 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें. टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो समझिए इडली तैयार है.