सावन से पहले पूजा घर से हटा लें ये चीजें नहीं तो उड़ जाएगा का सुख चैन, जिंदगी भर अपने भाग्य को कोसेंगे

AI generated image
Sawan Special: सावन से पहले पूजा घर से हटाएं ये 7 चीजें जैसे टूटी मूर्तियां, पुराने फूल व राख, वरना नकारात्मक ऊर्जा बन सकती है सुख-शांति की बड़ी बाधा.
Sawan Special: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और यह पूरे वर्ष का सबसे पवित्र समय माना जाता है. ऐसे में घर के पूजा घर (Pooja Room) की पवित्रता और पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास नियम बताए गए हैं. सावन शुरू होने से पहले पूजा घर से कुछ चीजों को हटाना बेहद जरूरी होता है, ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो और सकारात्मकता बनी रहे.
वास्तु के अनुसार सावन से पहले पूजाघर से हटा दें ये चीजें
टूटी-फूटी मूर्तियां और फोटो
अगर पूजाघर में किसी भी देवी-देवता की मूर्ति या फोटो टूटी फूटी हो तो उसे तुरंत हटा लेना चाहिए. क्योंकि यह वास्तु दोष का कारण बनती है जिससे घर की शांति भंग हो जाती है.
सूखे या मुरझाए फूल
सावन से पहले पूजा में चढ़ाए गए फूल जब सूख या मुरझा गये हों और उसे आपने नहीं हटाया हो तो उसे जल्द से हटा लें. वैसे पूजा करने से पहले हमेशा सूखे या मुरझाये फूल को हटा ही देना चाहिए. सावन में तो यह इसलिए जरूरी है क्योंकि यह माह शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
अधजले दीये या बासी तेल
पूजा रूम में जले दीपक का तेल यदि पुराना हो चुका है तो उसे साफ कर लें. अधजले रुई या दीये को भी रोजाना हटा देना चाहिए, वरना यह निगेटिव ऊर्जा को आकर्षित करता है.
पुराने राख या भस्म
अगर धूप, हवन या पूजा से बची हुई राख, अगरबत्ती की जली हुई लकड़ियां पूजा स्थान पर जमा हो गई है, तो इसे साफ करें. यह पूजास्थल की ऊर्जा को कमजोर करती है.
गंदे या मैले पूजा के कपड़े
अगर पूजा घर में इस्तेमाल होने वाले कपड़े (जैसे- पट, आसन या वस्त्र) गंदे या फटे हों तो उन्हें तुरंत हटा दें और साफ या नए कपड़े रखें.
बिना जरूरत वाला पूजन सामग्री
पूजाघर में अनावश्यक पूजा-सामग्री जैसे- सुखी माला, टूटी घंटी, खाली डिब्बे या पुराने पूजा के सामान को इकठ्ठा न होने दें. अगर जमा हो गयी तो इसे सावन से पहले जरूर हटा लेना चाहिए. यह घर की पॉजिटिव ऊर्जा को ब्लॉक करता है.
क्लटर और गैर-पूजन सामग्री
पूजाघर को स्टोरेज स्पेस की तरह इस्तेमाल न करें. वहां किताबें, पेपर, मोबाइल, रिमोट, चाबी जैसी चीजें न रखें. वास्तु के अनुसार ये पूजा घर की शुद्धता को नष्ट करती हैं.
Also Read: मृत परिजन जब सपने में दें दर्शन तो हल्के में न लें, इन संकेतों को समझे तो बदल जाएगी आपकी जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




