ePaper

Sawan Special Recipe Ideas: सावन में बनाएं ये 4 स्पेशल डिश, जानें आसान रेसिपी आइडियाज

Updated at : 21 Jul 2025 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan Special Recipe Ideas

_Sawan Special Recipe Ideas (AI image)

Sawan Special Recipe Ideas: सावन में अगर आप कुछ मीठा और बिना प्याज लहसुन का बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में सावन स्पेशल 4 रेसिपी आइडिया लाए हैं, जिसे आप जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Sawan Special Recipe Ideas: सावन के महीने में लोग अपने खानपान को हल्का और पौष्टिक रखना चाहते हैं. कई लोग इस समय बिना प्याज-लहसुन का खाना बनाते और कहते हैं. साथ ही कई लोग सावन के महीने में सोमवार का व्रत भी रखते हैं. सावन में बनने वाले हर खाने का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. ऐसे में अगर आप भी इस सावन कुछ टेस्टी और अलग बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 4 रेसिपी आइडिया लेकर आए हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. 

साबूदाना खीर (Sabudana Kheer Recipe For Sawan)

इसे बनाने के लिए साबूदाना, दूध, चीनी, इलायची और  ड्राई फ्रूट्स लें. अब इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं. तो सबसे पहले आप साबूदाना भिगोकर रखें, फिर इसे उबले हुए दूध में कुछ मिनट तक अच्छे से पकाएं. अब इसमें चीनी, इलायची डालें और अच्छे से पक जाने के बाद गैस गंड कर दें. अब इसे प्लेट में निकालें और ड्राई फ्रूट से सजाएं. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Kheer: सावन में बनाएं स्वाद से भरपूर साबूदाना खीर, जानें आसान विधि 

साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi Recipe For Sawan)

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको ये सामग्री लेनी हैं, साबूदाना, मूंगफली, हरी मिर्च, आलू, सेंधा नमक और छोटा सा  नींबू. फिर इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले साबूदाना को धोकर 4-5 घंटे भिगो दें, फिर आलू और मूंगफली को हल्का भूनकर निकाल लें. अब एक कढ़ाई में घी डालकर उसमें हरी मिर्च, करी पत्ता भुने, फिर साबूदाना, आलू, मूंगफली और सेंधा नमक डालकर पकाएं. इसके बाद इसके ऊपर से नींबू रस डालें और गरमा गरम परोसें. 

लौकी का हलवा (Lauki Ka Halwa Recipe For Sawan)

इसे बनाने के लिए आपको लौकी (गार्निश किया हुआ), दूध, मावा, चीनी, इलायची, घी लेना है. फिर अब एक कढ़ाई में घी डालकर गरम करें, फिर इसके ऊपर से आप लौकी डालकर अच्छे से भूनें, फिर दूध डालें और इसे पकाएं. अच्छे से लौकी पकने के बाद मावा और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में इसमें इलायची पाउडर डालें और ड्राई फ्रूट से सजाकर गरमा गरम परोसें. 

मखाने की खीर (Makhana Kheer Recipe For Sawan)

इसे बनाने के लिए आपको मखाना, दूध, चीनी, इलायची, और ड्राई फ्रूट की जरूरत होंगी. मखाना खीर बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में मखाने को घी में हल्का भून लें, फिर दूध को उबालें और उसमें मखाने डालें. इसे आप अच्छे से धीमी आंच पर पकाएं, फिर चीनी और इलायची डालें. जब अच्छे से सारी चीजें पक जाए, तो इसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट सजाएं और  ठंडा या गर्म परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sawan Special Recipe: सावन के व्रत को बनाएं खास, जरूर ट्राई करें ये स्पेशल डिश

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola