Sawan Recipe: व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलहारी आलू पराठे, जानें आसान रेसिपी यहां

Sawan Recipe
Sawan Recipe: अगर आप व्रत में कुछ नया और आसान बनाना चाहते हैं तो फलहारी आलू पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगा. तो आइए जानें फलहारी आलू पराठा बनाने की आसान विधि.
Sawan Recipe: सावन के पावन महीने में व्रत का विशेष महत्व होता है. ऐसे में स्वादिष्ट और हल्का खाना बनाना जरूरी होता है जो व्रत के नियमों का पालन भी करे. अगर आप व्रत में कुछ नया और आसान बनाना चाहते हैं तो फलहारी आलू पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह पराठा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि बनाने में भी बहुत सरल है. इसके साथ ही यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगा. तो आइए जानें फलहारी आलू पराठा बनाने की आसान विधि.
सामग्री
- आटे के लिए
- राजगिरा आटा – 1 ½ कप
- कुट्टू आटा – ½ कप
- सामा/मोरियो आटा – 2-3 बड़े चम्मच
- साबूदाना आटा (ऐच्छिक) – 2-3 बड़े चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- मूंगफली तेल – 1 बड़ा चम्मच
भरावन के लिए
- उबले आलू – 2-3
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2 छोटे चम्मच
- अदरक (कद्दूकस किया) – 1-2 छोटे चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- नींबू रस – ½ नींबू
- हरा धनिया (कटा हुआ) – 2-3 बड़े चम्मच
अन्य सामग्री
- राजगिरा आटा (बेलने के लिए) – ¼ कप
- तेल (शैलो फ्राई के लिए) – ज़रूरत अनुसार
विधि
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें या अच्छे से मैश कर लें ताकि वह एकदम स्मूद हो जाए.
- अब इन आलुओं में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, सेंधा नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालें. अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एकसार मिश्रण बना लें.
- तैयार मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांट लें और नींबू के आकार की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें. इन्हें एक प्लेट में रखकर साइड में रखें.
- अब एक दूसरे बर्तन में राजगिरा, कुट्टू, सामा और साबूदाना का आटा डालें. इसमें सेंधा नमक भी डालें और अच्छे से मिक्स करें.
- इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथें. लगभग आधा कप पानी से आटा तैयार हो सकता है. जरूरत हो तो थोड़ा और पानी डालें. अब इसमें मूंगफली का तेल डालें और फिर से गूंथ लें. फिर इसे ढककर 10 मिनट के लिए साइड में रख दें.
- अब आटे से मीडियम आकार की लोइयां बनाएं. हर लोई को हाथों से या उंगलियों से दबाकर छोटी पूड़ी जैसा बेलें. ज्यादा पतला न करें वरना फट सकता है.
- अब हर पूड़ी के बीच में एक स्टफिंग बॉल रखें. अब किनारों को इकट्ठा करके बॉल बना लें और हल्के हाथों से दबाते हुए पराठा जैसा बेल लें. बेलते समय सूखा आटा इस्तेमाल करें ताकि किनारे न फटें.
- तवा गर्म करें और पराठा उस पर रखें. थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. बाकी बचे हुए आटे और स्टफिंग से भी इसी तरह पराठे बनाएं और घी, मक्खन, दही या चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
ये भी पढ़ें: Sawan Recipe: व्रत में बनाएं टेस्टी फलाहार मखाना पराठा, जो रखे आपको दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव
ये भी पढ़ें: Sawan Vrat Recipe: सोमवार व्रत के लिए बनाएं हेल्दी और फलहार साबूदाना पूरी, जानिये आसान तरीका
ये भी पढ़ें: Khajur Burfi Recipe: घर पर बनाएं शुगर फ्री, स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई, खजूर बर्फी की आसान रेसिपी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




