बारिश और उमस में भी बाल रहेंगे परफेक्ट, जानें आसान टिप्स
सावन हेयर केयर टिप्स , PC - AI
Sawan Hair Care Tips: सावन की उमस में बालों को फ्रेश और सेट रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एक्सपर्ट के आसान हेयर केयर टिप्स अपनाकर आप अपने बालों को लंबे समय तक खूबसूरत रख सकती हैं.
Sawan Hair Care Tips: सावन में हर लड़की खूबसूरत एथनिक लुक चाहती है. साड़ी या सूट के साथ हेयर स्टाइल भी लुक को खास बनाता है. लेकिन बारिश के मौसम की नमी और उमस से बाल कुछ ही समय में फ्रिजी और चिपचिपे हो जाते हैं. ऐसे में पटना की ब्यूटी एक्सपर्ट रानी बताती हैं कि सही हेयर केयर और स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर बालों को लंबे समय तक सेट रखा जा सकता है. आइए जानते हैं ये आसान टिप्स.
स्टाइलिंग से पहले बालों को करें तैयार
हेयर स्टाइल बनाने से पहले बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें. इसके बाद कंडीशनर जरूर लगाएं. बाल सूखने के बाद लंबाई पर थोड़ा एंटी-फ्रिज सीरम लगाएं. इससे बालों का रूखापन और फ्रिजीनेस कम करने में मदद मिल सकती है.
तौलिए से बालों को न रगड़ें
बाल धोने के बाद उन्हें जोर से रगड़कर सुखाने से बचें. इससे बाल ज्यादा उलझ सकते हैं और टूटने का खतरा बढ़ सकता है. पानी सोखने के लिए कॉटन की पुरानी टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर टॉवल इस्तेमाल करें और बालों को हल्के हाथों से सुखाएं.
सावन में बनाएं ये हेयर स्टाइल
उमस में बालों को खुला रखने के बजाय जूड़ा या चोटी बना सकती हैं. सिंपल जूड़े में मोगरे या चमेली का गजरा लगाकर आप ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं. वहीं, आगे के बालों को ट्विस्ट करके पीछे ले जाएं और साइड चोटी बना लें. यह स्टाइल देखने में भी सुंदर लगेगा और बाल भी संभले रहेंगे.
खुले बाल रखने हैं तो अपनाएं ये तरीका
अगर आपको खुले बाल पसंद हैं, तो आगे के बालों को पिनअप करके हाफ-अप, हाफ-डाउन हेयर स्टाइल बना सकती हैं. इससे चेहरे के पास के बाल बार-बार बिखरेंगे नहीं और आपका लुक भी बना रहेगा.
मानसून में हीट स्टाइलिंग से बचें
बारिश के मौसम में बाल पहले ही नमी और फ्रिजीनेस से परेशान रहते हैं. ऐसे में जरूरत न हो तो स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन जैसे हीट टूल्स का इस्तेमाल कम करें. इससे बालों को अतिरिक्त नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी.
आखिर में लगाएं हल्का हेयर स्प्रे
हेयर स्टाइल बनाने के बाद हल्के होल्ड वाले हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे स्टाइल को कुछ समय तक सेट रखने में मदद मिल सकती है. बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बाल चिपचिपे लग सकते हैं, इसलिए कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती से अधूरा रह सकता है पूजा का फल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










