सावन में करना है पार्टनर को इंप्रेस? कम बजट में ये गिफ्ट हैं परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

PC: सावन गिफ्ट आइडियाज फॉर पार्टनर (AI Generated)

Sawan Gift Ideas for Partner: सावन में अपनी पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए ढूंढ रहे हैं बजट गिफ्ट्स? जानिए 7 यूनिक और पॉकेट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज.

विज्ञापन

Sawan Gift Ideas for Partner: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और त्योहारों की रौनक देखने को मिलती है. यह महीना सिर्फ पूजा-पाठ के लिए ही खास नहीं होता, बल्कि अपने करीबियों के साथ प्यार और खुशियां बांटने का भी अच्छा मौका है. अगर आप सावन में अपनी पार्टनर को कुछ खास देना चाहते हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो महंगे गिफ्ट खरीदने की जरूरत नहीं है.

कई छोटी और प्यारी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें देखकर आपकी पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे बजट फ्रेंडली गिफ्ट (Sawan Gift Ideas for Partner) आइडियाज, जो जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगे और दिल भी जीत लेंगे.

खूबसूरत सी ज्वेलरी करें गिफ्ट

लड़कियों को ज्वेलरी पसंद आती है और इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आप अपनी पार्टनर को छोटी-सी ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग, ब्रेसलेट, पेंडेंट या प्यारी-सी अंगूठी दे सकते हैं.

सावन स्पेशल चूड़ियां (Sawan Gift Ideas for Partner)

अगर आपकी पार्टनर को ट्रेडिशनल चीजें पहनना पसंद है, तो हरे रंग की चूड़ियों का सेट अच्छा गिफ्ट हो सकता है. सावन में हरे रंग की चूड़ियां काफी खूबसूरत लगती हैं. आप चाहें तो इसके साथ छोटी-सी बिंदी या सिंपल ईयररिंग भी रख सकते हैं. 

PC: Facebook
PC: Facebook

छोटा सा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट

अगर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो काम का भी हो, तो छोटा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट खरीद सकते हैं. मार्केट में बजट में कई अच्छे फ्रेगरेंस मिल जाते हैं. अपनी पार्टनर की पसंद के हिसाब से फ्लोरल, फ्रूटी या फ्रेश खुशबू चुन सकते हैं.

फोटो वाला कस्टमाइज्ड गिफ्ट

आप दोनों की कोई खास फोटो है, तो उसे फोटो फ्रेम, मिनी फोटो कार्ड या छोटे कस्टमाइज्ड गिफ्ट में बदल सकते हैं. ऐसे गिफ्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपकी कोई याद जुड़ी होती है. इसे बनवाने में भी बहुत ज्यादा खर्च नहीं आता. साथ में अपनी तरफ से दो लाइन का छोटा-सा नोट लिख दें, तो गिफ्ट और भी स्पेशल बन जाएगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

पसंदीदा चॉकलेट का छोटा बॉक्स

चॉकलेट एक ऐसा गिफ्ट है जो लगभग हर मौके पर अच्छा लगता है. आप बड़ी चॉकलेट हैम्पर लेने के बजाय अपनी पार्टनर की पसंद की 2-3 चॉकलेट खरीदकर छोटा-सा बॉक्स (Sawan Gift Ideas for Partner) तैयार कर सकते हैं. इसे रिबन से सजाकर दें और साथ में एक प्यारा सा मैसेज लिखें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

छोटा सा इनडोर प्लांट भी है प्यारा ऑप्शन

अगर आपकी पार्टनर को पौधे पसंद हैं, तो छोटा इनडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं. मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या कोई छोटा फूल वाला पौधा कम बजट में मिल सकता है. इसे किसी सुंदर पॉट में लगाकर देने से गिफ्ट का लुक और भी अच्छा हो जाएगा. 

PC; AI Generated
PC; AI Generated

हैंडमेड कार्ड से जताएं अपनी फीलिंग्स

आप खुद अपने हाथों से एक छोटा-सा कार्ड बनाकर (Sawan Gift Ideas for Partner) उसमें अपनी पार्टनर के लिए कुछ दिल की बातें लिख सकते हैं. इसमें आपकी कोई प्यारी याद, पहली मुलाकात या उसके लिए कोई खास मैसेज शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : सावन में घर पर बनाएं मटका पनीर, देसी स्वाद के साथ लंच-डिनर बनेगा खास


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola