सस्ती साड़ी भी लगेगी डिजाइनर, तीज पर ट्राई करें ये 5 ब्लाउज डिजाइन

Updated:
विज्ञापन

फ्रंट बैक ब्लाउज डिजाइन, सांकेतिक फोटो

तीज पर महंगी साड़ी खरीदने की जरूरत नहीं है. सही ब्लाउज डिजाइन आपकी सिंपल साड़ी को भी रॉयल और स्टाइलिश लुक दे सकता है. डीप U-शेप, स्क्वायर नेक, बो, कीहोल, शीयर नेट और पॉटली बटन जैसे फैंसी डिजाइन इस बार जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Blouse Designs For Teej: तीज और सावन के त्योहारों में सजने-संवरने का अलग ही उत्साह रहता है. इस दौरान महिलाएं हरी साड़ी, लहरिया, बांधनी, सिल्क और दूसरी पारंपरिक साड़ियों को पहनना पसंद करती हैं. लेकिन अगर साड़ी ज्यादा महंगी नहीं है, तो भी सही ब्लाउज डिजाइन की मदद से पूरा लुक काफी स्टाइलिश और रॉयल बनाया जा सकता है. आजकल सिंपल साड़ी के साथ खूबसूरत फ्रंट और बैक डिजाइन वाले ब्लाउज काफी पसंद किए जा रहे हैं. अगर आप भी इस तीज पर कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं, तो टेलर से इन डिजाइन को अपनी पसंद के हिसाब से सिलवा सकती हैं.

डीप U-शेप बैक ब्लाउज

डीप U-शेप बैक ब्लाउज डिजाइन
डीप U-शेप बैक ब्लाउज डिजाइन

डीप U-शेप बैक डिजाइन काफी समय से पसंद किया जाता रहा है और इसका ट्रेंड अभी भी बना हुआ है. इसमें पीछे की नेकलाइन को थोड़ा डीप रखते हुए पॉटली बटन या डोरी लगाई जा सकती है. सिल्क, बनारसी और जॉर्जेट साड़ी के साथ यह डिजाइन काफी सुंदर लगता है.

स्क्वायर नेक फ्रंट डिजाइन

स्क्वायर नेक फ्रंट ब्लाउज डिजाइन
स्क्वायर नेक फ्रंट ब्लाउज डिजाइन

अगर आपको बहुत ज्यादा डीप नेक पसंद नहीं है, तो स्क्वायर नेक अच्छा ऑप्शन है. सामने की तरफ हल्की कढ़ाई, गोटा या छोटे मोती लगवाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. यह डिजाइन कॉटन, लिनेन और हैंडलूम साड़ी के साथ भी अच्छा लगता है.

डोरी और बो वाला बैक डिजाइन

डोरी और बो वाला बैक ब्लाउज डिजाइन
डोरी और बो वाला बैक ब्लाउज डिजाइन

ब्लाउज के पीछे डोरी के साथ बड़ा या छोटा बो लगवाने का फैशन भी काफी चलन में है. इसमें डोरी के सिरों पर टैसल्स, मोती या छोटे घुंघरू लगाए जा सकते हैं. सावन और तीज के लिए यह डिजाइन काफी प्यारा लगेगा.

हाई नेक के साथ कीहोल बैक

हाई नेक के साथ कीहोल बैक ब्लाउज डिजाइन
हाई नेक के साथ कीहोल बैक ब्लाउज डिजाइन

अगर आपको थोड़ा रॉयल और एलिगेंट लुक चाहिए, तो हाई नेक फ्रंट के साथ पीछे की तरफ छोटा कीहोल कट बनवाएं. इसमें जरी, गोटा-पट्टी या सीक्विन वर्क करवाने से ब्लाउज और भी खास दिखेगा.

शीयर नेट बैक डिजाइन

शीयर नेट बैक ब्लाउज डिजाइन
शीयर नेट बैक ब्लाउज डिजाइन

शीयर नेट का इस्तेमाल करके ब्लाउज के पीछे खूबसूरत डिजाइन बनाया जा सकता है. नेट पर फ्लोरल कढ़ाई, मोती या हल्का मिरर वर्क करवाने से सिंपल ब्लाउज भी काफी रिच नजर आता है. यह डिजाइन तीज के साथ शादी-पार्टी में भी पहना जा सकता है.

ब्लाउज सिलवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ब्लाउज बनवाते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि फिटिंग पर भी ध्यान दें. बहुत ज्यादा टाइट या ढीला ब्लाउज पूरे लुक को बिगाड़ सकता है. साड़ी के कपड़े और डिजाइन के हिसाब से ब्लाउज चुनें. अगर साड़ी हैवी है, तो ब्लाउज को थोड़ा सिंपल रखें और साड़ी साधारण है, तो ब्लाउज पर खूबसूरत वर्क करवाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: चांदी की पायल खरीदने का है मन? 10 ग्राम में बनवाएं ये स्टाइलिश डिजाइन


विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola